Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Congress Bharat Nyay Yatra: 6200 किलोमीटर की कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा'! मणिपुर से होगी यात्रा की शुरुआत

Congress Bharat Nyay Yatra: 6200 किलोमीटर की कांग्रेस की 'भारत न्याय यात्रा'! मणिपुर से होगी यात्रा की शुरुआत
कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा होगी शुरू, फोटो-साभार सोशल मीडिया

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के तर्ज पर अब 14 जनवरी 2024 से कांग्रेस 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyay Yatra) शुरू करने जा रही है. इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 पर मुम्बई में समाप्त होगी. कुल 6200 किलोमीटर की ये यात्रा कई राज्यो से होकर गुजरेगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी है.

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की होगी शुरुआत

जिस तरह से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) ने सफलता के झंडे गाड़े थे. कुछ इसी तर्ज पर पार्टी नेता पर कांग्रेस अब 'भारत न्याय यात्रा' (Bharat Nyay Yatra) शुरू करने जा रही है. नए साल से इसकी शुरुआत 14 जनवरी 2024 से की जाएगी. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस यात्रा के बारे में पूरी जानकारी दी.

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 4 हज़ार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरी थी. इस बार कांग्रेस ने यात्रा का नाम भारत न्याय यात्रा कर दिया है. इस भारत न्याय यात्रा के तीन मुद्दे जो हैं वो आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय है. 

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी

जिस तरह से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया था, उसी तरह अब भारत न्याय यात्रा की अगुवाई करेंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होगी. 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा. इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएँगे.

14 राज्यों से होकर गुजरेगी ये यात्रा, मणिपुर से शुरुआत

यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से होकर गुजरेगी. करीब 6200 किलोमीटर की यह यात्रा इन राज्यों से होकर गुजरेगी. मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होते हुए मुंबई पहुंचेगी. यह यात्रा पूरी तरह पैदल नहीं होगी, सुविधानुसार बसों से भी यात्रा की जाएगी. मणिपुर से शुरुआत भारत न्याय यात्रा का मकसद कांग्रेस का साफ है कि वहां जिस तरह से खूनी संघर्ष और हिंसा भड़की, ऐसे पीड़ित लोगों के साथ खड़े हुए हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us