Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ashok Chavan News: कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के बाद 'अशोक चव्हाण' हो गए बीजेपी में शामिल ! जानिए कौन हैं ये दिग्गज नेता?

Ashok Chavan News: कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के बाद 'अशोक चव्हाण' हो गए बीजेपी में शामिल ! जानिए कौन हैं ये दिग्गज नेता?
अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल, image credit original source

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ व दिग्गज नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavhan) ने कांग्रेस से इस्तीफा (Resign Congress) देकर भाजपा (Bjp) में शामिल हो गए हैं. इस फैसले के बाद कांग्रेस को तगड़ा झटका (Big Blow To Congress) भी लगा है. लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र से कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है. इससे पहले कांग्रेस के ही दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) और मिलिंद देवड़ा (Milind Deoda) ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर एनडीए गठबंधन का दामन थाम लिया था.

अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल

कांग्रेस (Congress) को झटके पर झटका ही मिलता जा रहा है. एक माह के अंदर महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है. अबकी बार यह झटका महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने दिया है. पार्टी से इस्तीफा (Resign) देकर भाजपा (Bjp) में शामिल हो गए हैं. इससे पहले कांग्रेस के ही दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी व मिलिंद देवड़ा भी पार्टी छोड़कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं. अशोक चव्हाण को डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस व महाराष्ट्र अध्यक्ष ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई.

पार्टी की नीतियों से चल रहे थे खफा

अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) का पार्टी से इस्तीफा देने का कारण यह समझ में आ रहा है कि कहीं ना कहीं वह पार्टी की नीतियों से खफा व हाई कमान के तवज्जो न देना ही इस्तीफे का कारण है. इसके साथ ही सूत्रों की माने तो वे नाना राव पटोले विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज चल रहे थे. वहीं वह महाराष्ट्र के अध्यक्ष बनना चाह रहे थे जिसे कांग्रेस ने इनकार कर दिया. यह भी वजह नाराजगी की कहीं न कहीं लग रही है.

after_resign_congress_ashok_chavan_join_bjp
अशोक चव्हाण, Image credit original source
महाराष्ट्र से कांग्रेस को हो सकता है चुनाव में बड़ा नुकसान

तीनों दिग्गज नेताओं के कांग्रेस को छोड़ने के कारण महा विकास आघाडी गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका माना जा रहा है और इन बड़े नेताओं के जाने से कहीं ना कहीं कांग्रेस को आगे चुनाव में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है इसके साथ ही एनडीए गठबंधन को इन तीनों के शामिल हो जाने से एनडीए गठबंधन को और मजबूती मिली है.

कौन हैं अशोक चव्हाण?

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आते हैं. वे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शंकर राव चौहान के पुत्र है उनकी पत्नी भी अमिता भोकर भी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है. 1986 में कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव नियुक्त होने के बाद अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की. हालांकि राजनीति की विरासत उन्हें पिता द्वारा विरासत में मिली है. पहली दफा अशोक चव्हाण ने 1987-89 में नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीतकर सांसद बनें. अशोक चव्हाण 1992 में एमएलसी चुने गये. बाद में वे 1993 में लोक निर्माण, शहरी विकास और गृह राज्य मंत्री बनाये गए.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

महाराष्ट्र के सीएम भी बने

अशोक चव्हाण ने 1999 में मुदखेड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे. साल 2003 में अशोक चव्हाण को परिवहन, बंदरगाह, सांस्कृतिक मामले और प्रोटोकॉल मंत्री नियुक्त किया गया था. 2004 में महाराष्ट्र कैबिनेट में उद्योग, खनन, सांस्कृतिक मामले और प्रोटोकॉल विभाग उन्हें मिला. आख़िरकार अशोक चव्हाण महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री भी बने. 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे. एक आदर्श हाउसिंग घोटाले में उनका नाम चर्चा में आया तो उन्होंने 2010 में इस्तीफा दे दिया.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us