Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : खेत में काम कर रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित हाल में मिला शव,हत्या की आशंका

Kanpur Crime News : खेत में काम कर रही महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित हाल में मिला शव,हत्या की आशंका
घटनास्थल पर पुलिस

बिल्हौर के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है, घटना की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई है मौके पर बिल्हौर पुलिस व फारेंसिक पहुँचकर घटना की जांच में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • खेत में काम कर रही महिला का शव मिलने से मचा हड़कम्प
  • हत्या की आशंका के चलते जांच में जुटी पुलिस
  • कई एंगल पर जांच कर रही है पुलिस

Woman dead body found in suspicious circumstances in the field : बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिलने से हड़कम्प मच गया, शव को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि हत्या कर आरोपित फरार हो गया है, मृतक महिला के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जहां घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिंक टीम पहुंची और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही में जुट गई है.

 

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक बिल्हौर के एक गांव में महिला बीते दिन अपने मक्का के खेतों की रखवाली व सिंचाई करने गई थी जहां जब वह शाम तक वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई जहां खेत पर जाकर देखा तो सभी दंग रह गये महिला का रक्तरंजित शव खेत मे पड़ा हुआ था जिसके बाद चीत्कार मच गयी सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी ,घटनास्थल पर पुलिस के साथ फारेंसिक भी पहुंच गई,

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

मृतक महिला के परिजनों से जानकारी जुटाई जहां इस मामले में गांव के कुछ लोगो पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. उधर पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे कई एंगल को देखते हुए जांच की जाएगी परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपितों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की तस्वीर साफ होगी.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us