Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

डिप्टी सीएम Keshav Maurya का दौरा बाँदा में रात्रि प्रवास कर पहुँचेंगे फतेहपुर जानें पूरा कार्यक्रम

डिप्टी सीएम Keshav Maurya का  दौरा बाँदा में रात्रि प्रवास कर पहुँचेंगे फतेहपुर जानें पूरा कार्यक्रम
केशव मौर्य के पूर्व फतेहपुर दौरे की तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 10 सितंबर को फतेहपुर दौरे पर रहेंगें. डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है. साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी दौरे को लेकर उत्साहित हैं.

Keshav Maurya Visit: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहें हैं. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2022)  औऱ उसके पहले इस साल के अंत में प्रस्तावित यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2022) की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है.डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बाँदा औऱ फतेहपुर ज़िले में कार्यक्रम लग गया है. Keshav Maurya Fatehpur Daura 

क्या है पूरा कार्यक्रम.. keshav maurya program details

उपमुख्यमंत्री कार्यालय से 10 सितंबर के लिए जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक 9:40 पर बाँदा ( Keshav Maurya Banda Visit ) भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी. 1 घण्टे तक इस बैठक में रहने के बाद 10:50 पर कृषि विश्वविद्यालय बाँदा का निरीक्षण, 11:15 कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होगी. वहीं प्रेस वार्ता भी होगी.

इसके बाद 12:55 पर सर्किट हॉउस बाँदा पहुँचेंगे, 30 मिनट तक सर्किट हाउस में रुकने के बाद वहां से प्रस्थान कर पहड़िया गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण, इसके बाद 2:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा बाँदा में चौपाल में हिस्सा लेंगे.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर में भी होगा रात्रि विश्राम.. Keshav Maurya Fatehpur Visit

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बिसंडा (बाँदा) से केशव मौर्य का काफ़िला सीधे फतेहपुर पहुँचेगा, यहां 4 बजे भृगु धाम भिटौरा में स्वामी विज्ञानानंद के आश्रम ओमघाट जाएंगें. क़रीब 30 मिनट तक आश्रम में रुकने के बाद डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी गेस्ट फतेहपुर ( Keshav Maurya Ka Fatehpur Daura ) पहुँचेंगें औऱ फ़िर यहीं रात्रि विश्राम है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

अभी तक 11 सितंबर का आधिकारिक कार्यक्रम (Keshav maurya fatehpur visit 11 September )  जारी नहीं हुआ है. लेकिन प्रशासनिक तैयारियों औऱ बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 11 सितंबर को डिप्टी सीएम ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों व बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगें. इसके बाद हसनापुर सानी गांव भी केशव मौर्य जाएंगें.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us