Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vikas dubey News: ख़ुशी दुबे मामले में तेज़ हुई सियासत आप सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र

Vikas dubey News: ख़ुशी दुबे मामले में तेज़ हुई सियासत आप सांसद ने राज्यपाल को लिखा पत्र
संजय सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

बिकरु कांड में दस महीने से जेल में बंद अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे के मामले में एक बार फ़िर से सियासत तेज़ हो गई है।अब आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने राज्यपाल को पत्र लिखकर ख़ुशी दुबे की रिहाई की मांग की है. Khushi dubey news aam admi party mp sanjay singh writes a letter to governor

Vikas Dubey News: बिकरु कांड के बाद जेल में बंद अमर दुबे की पत्नी ख़ुशी दुबे की रिहाई के लिए अब आम आदमी पार्टी भी आगेज़ आ गई है।सांसद व यूपी में आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने राज्यपाल को पत्र लिखकर ख़ुशी दुबे, अमर दुबे की मां क्षमा दुबे, हीरो दुबे की मां शांति दुबे औऱ विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री औऱ उसके ढाई साल के बेटे को रिहा करने की माँग की है।

संजय सिंह ने सरकार से सवाल पूछा है कि जब तत्कालीन एसएसपी ने ख़ुशी दुबे को निर्दोष बताते हुए रिहा करने की बात कही थी तो दस महीने बाद भी खुशी को रिहा क्यों नहीं किया गया। amar dubey wife khushi dubey vikas dubey news mp sanjay singh

उन्होंने इस प्रकरण में दर्ज कराई गई पहली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पहले एफआईआर में खुशी का नाम तक नहीं था। लेकिन बाद में उसके खिलाफ हत्या से लेकर विस्फोटक अधिनियम समेत कुल 17 धाराओं में मुकदमा लाद दिया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही कर रही है।उन्होंने कहा कि खुशी से शादी करने के तीन दिन बाद ही पुलिस ने अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया था।औऱ तत्कालीन एसएसपी ने ख़ुशी को निर्दोष बताया था।फिर भी उसे दस महीने से जेल में बंद कर रखा गया है।ख़ुशी को कई बार खून की उल्टियां भी हुईं हैं।अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।लेकिन सरकार जबरन जेल में उसे रखे हुए हैं।

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us