Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: एक्सईएन के खिलाफ धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Fatehpur UP News: एक्सईएन के खिलाफ धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Fatehpur news: जूनियर इंजीनियरों का धरना।

फतेहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अधिशाषी अभियंता ( एक्सईन ) के खिलाफ दो दिनों से धरने पर बैठें हैं. Fatehpur News Electricity Department Je protest against xen

Fatehpur News: फतेहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर धरने पर बैठें हैं। उनका आरोप है कि यहाँ तैनात एक्सईन राम सनेही यादव द्वारा हम लोगों के साथ द्वेषपूर्ण औऱ जातिवादी भावना से ग्रसित होकर व्यवहार किया जा रहा है। तमाम तरह की अनियमितता औऱ भ्रष्टाचार को एक्सईन द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर- इंजीनियर्स संघ के बैनर तले बिजली वितरण खंड प्रथम के दफ्तर में दो दिनों से जूनियर इंजीनियर धरने पर बैठें हैं।Fatehpur Je Latest News Hindi

एक्सईन के विरुद्ध धरना दे रहे जेई संगठन ने कई गम्भीर आरोप लगाए हैं, बताया कि लगातार कर्मचारियों का वेतन मनमानी तरीक़े से काटा जा रहा है, प्रोन्नति पाए सहायक अभिंयता विनय कुमार सिंह को बिना किसी ठोस कारण के कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। इसी तरह बहुआ में तैनात अवर अभियंता नीलेश मिश्र के साथ भी लगातार एक्सईन द्वारा द्वेषपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें बहुआ से स्थानांतरित करके ऑफिस से सम्बद्ध कर दिया गया है। इतना ही उनके वेतन में भी कटौती की गई है।

इसके अलावा भी कई तरह का भ्रष्टाचार जारी है।धरना प्रदर्शन कर रहे संघ की मांग है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान औऱ एक्सईन की दोषपूर्ण कार्यशैली पर लगाम नहीं लगी तो प्रदर्शन को और तेज़ कर दिया जाएगा।

दो दिनों से अपने आफ़िस से ग़ायब हैं एक्सईन..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जूनियर इंजीनियरों के चल रहे धरने के चलते एक्सईन दो दिनों से अपने कार्यकाल नहीं जा रहें हैं औऱ न ही प्रदर्शन कर रहे कर्मियों से किसी तरह की वार्ता की है।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

एक्सईन रामसनेही यादव का कहना है कि किसी का भी शोषण नहीं किया जा रहा है।उनके धरने से हमारा कोई लेना देना नहीं है।इस लिए उनसे कोई वार्ता भी नहीं कर रहें हैं।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

इस धरने में प्रमुख रूप से इंजीनियर नरेंद्र नाथ मौर्य, फूलचंद, पवन सिंह, रिंकू सेठ, विनय सिंह, संजय कुमार, नीलेश मिश्रा, प्रमोद कुमार, मुकेश गौतम, गोपीचंद, बसंत लाल, जाहिद सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us