Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में केरोसिन डालकर मां बेटी को जिंदा जलाया

Fatehpur UP News: फतेहपुर में केरोसिन डालकर मां बेटी को जिंदा जलाया
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटी को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, अस्पताल ले जाते वक्त पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटी अति गम्भीर हालत में कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती है. Fatehpur News A husband burnt alive his daughter and wife

Fatehpur UP News: अपनी बेटी औऱ पत्नी के लिए एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति शैतान बन गया।घरेलू विवाद के बाद उसने छत पर सो रही माँ बेटी के ऊपर केरोसिन छिड़क आग लगा दी औऱ मौक़े से फ़रार हो गया।आग की लपटें औऱ चीख़ पुकार सुन आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हुए औऱ बुरी तरह से झुलसी मां और बेटी को आनन फ़ानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ से डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।लेकिन मां ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बेटी को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।Fatehpur Husband Burnt alive his wife and daughter

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के ललौली क़स्बे के सोनार गली निवासी फूलचंद सक्सेना का रविवार की रात अपनी पत्नी व मायके में रह रही विवाहिता बेटी गुड्डन से वाद विवाद हुआ।इसके बाद पत्नी सुशीला, बेटी गुड्डन छत पर सोने के लिए चले गए इसी बीच रात को क़रीब 2 बजे फूलचंद छत पर पहुँचा पत्नी व बेटी उस वक्त गहरी नींद में सो रहे थे दोनों के ऊपर उसने केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी।Lalauli thana ki news

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि फूलचंद की पत्नी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है।बेटी का अस्पताल में इलाज जारी है।आरोपी फूलचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है।आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us