Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: शादी में रोड़ा बना था लड़की का भाई प्रेमी ने कर दी हत्या!

Fatehpur UP News: शादी में रोड़ा बना था लड़की का भाई प्रेमी ने कर दी हत्या!
Fatehpur UP News:पुलिस हिरासत में आरोपी।

यूपी के फतेहपुर में चांदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत क़रीब 10 दिन पहले एक 15 वर्षीय किशोर का शव जंगल में मिला था।पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। Fatehpur up news chandpur thana ashish murder case

Fatehpur UP News: फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुए आशीष हत्याकांड का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि मृतक आशीष की बहन के साथ उसकी दोस्ती थी।दोनों शादी करने वाले थे।लेकिन आशीष इस रिश्ते के खिलाफ था।औऱ इसी वजह से वह शादी नहीं कर पाया था तभी उसने आशीष को मारने की योजना बना ली थी।बहाने से उसे जंगल ले गया और वहीं गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को झाड़ियो में फेंक दिया था। fatehpur police revealed thana chandpur ashish murder case

चचेरी बहन का देवर है हत्यारोपी विपुल..

जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी विपुल मृतक आशीष के चचेरी बहन का देवर है।पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी तभी यह पता चला था कि आशीष के बहन की शादी चचेरी बहन के देवर के साथ होने वाली थी।लेकिन फ़िर शादी नहीं हो पाई थी।जिसके बाद पुलिस विपुल को उसके गाँव पतसरा कोतवाली घाटमपुर कानपुर से पूछताछ के लिए उठा लाई।पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना की बात कबूल कर ली।

क्या है पूरा मामला..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी शिवाकांती अपने बेटे आशीष कुमार (15) पुत्र स्व. सुरेश कुमार के साथ अपने मायके कुरैया मूसानगर, कानपुर आई थी। यहां से आशीष अपने चाचा राजकुमार, चचेरे भाई अंकित, मनीष के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सोमवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के परसेढ़ा गांव आया था। बरात में शामिल आशीष रात में अचानक गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

जिसके बाद आशीष की बहन दिव्या ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह गांव से आधा किमी दूर झाड़ियों में आशीष का शव लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि आशीष के गले में निशान है और हाथ पर भी चोट है। पुलिस ने बहन की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us