Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:एसपी सतपाल अंतिल ने गठित की 73 टीमें,खंगाला जाएगा पाँच साल का रिकार्ड.खौफ़ में अपराधी.!

फतेहपुर:एसपी सतपाल अंतिल ने गठित की 73 टीमें,खंगाला जाएगा पाँच साल का रिकार्ड.खौफ़ में अपराधी.!
फतेहपुर एसपी सतपाल अंतिल।फ़ाइल फ़ोटो

एसपी सतपाल अंतिल द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाए जा रहें हैं..रविवार को समस्त थानों की 73 टीमें ज़िले के 663 अपराधियों की वर्तमान स्थित का आंकलन करने के लिए लगा दी गईं हैं.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.

फतेहपुर:जनपद में अपराध करने की सोच रहे अपराधी एसपी (fatehpur sp) के इस क़दम के बाद निश्चित तौर पर खौफ़ में आ गए होंगे।ज़िले में लगातार बढ़ी हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने जो क़दम उठाया है वह कारगर भी साबित हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाए जाने के उद्देश्य से जनपद के विगत 05 वर्षों में कारागार से रिहा हुए चोरी एवं नकबजनी के 663 अपराधियों का जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 73 टीमों का गठन कर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

गठित टीमें पूर्व में जेल जा चुके औऱ वर्तमान में ज़मानत पर बाहर इन अपराधियों के घर घर जाकर औऱ आस पास के लोगों से उनकी गतिविधियों की जानकारी कर रहें हैं।

टीमें यह पता करने में जुटी हुई हैं कि जेल से छूटने के बाद ये अपराधी वर्तमान में किस तरह का काम कर रहें हैं।टीमें अपराधियों की वर्तमान स्थिति औऱ उनके काम को बिंदुवार रजिस्टर में नोट कर रहें हैं।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

एसपी सतपाल अंतिल (ips satpal antil) ने बताया कि बीते पांच सालों में जेल से रिहा हुए जनपद के 663 अपराधियों का टीमें गठित कर फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।यह क़दम चोरी की घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us