Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: पंचायत चुनाव के दिन दुकानदारों और मजदूरों के लिए क्या आदेश दिए गए हैं।

Fatehpur News: पंचायत चुनाव के दिन दुकानदारों और मजदूरों के लिए क्या आदेश दिए गए हैं।
कलेक्ट्रेट में मीटिंग करतीं जिलाधिकारी फ़ाइल फोटो

फ़तेहपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।सोमवार 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित चुनाव क्षेत्र के लिए आदेश जारी किया है। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Fatehpur Panchayat Chunav News: फ़तेहपुर में सोमवार 26 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शान्तिपूर्ण मतदान को लेकर पूरी तरह से सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।डीएम अपूर्वा दुबे ने ग्रामीणांचलों में होने वाले चुनाव को लेकर क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों उद्योगों और दुकानदारों सहित मजदूरों के लिए आदेश जारी किया है।

सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जनपद में सोमवार को होने वाले मतदान के सम्बंध में लोक हित में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके तरह जिन क्षेत्रों में चुनाव होने हैं वहां के सभी प्रतिष्ठान, दुकानें औऱ उद्योग बंद रहेंगे।मतदान का वास्तविक दिन बंदी के रूप में मनाया जाए और अपने दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए अवकाश प्रदान करें।

उन्होंने कहा यदि कोई भी दुकानदार प्रतिष्ठान और उद्योग बन्द नहीं रहेंगे और मजदूरों को अवकाश नहीं देंगे तो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और जिलाधिकारी के आदेशानुसार संबंधित प्रतिष्ठान और व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us