Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में बाज़ार गईं दो नाबालिग लड़कियां एक साथ रहस्यमय ढ़ंग से ग़ायब

Fatehpur News:फतेहपुर में बाज़ार गईं दो नाबालिग लड़कियां एक साथ रहस्यमय ढ़ंग से ग़ायब
गायब हुईं दोनों बच्चियां (फाइल फोटो)

यूपी के फतेहपुर ज़िले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है.यहाँ रविवार की शाम से दो नाबालिग लड़कियां एक साथ ग़ायब हो गईं हैं.लड़कियों के इस तरह अचानक ग़ायब हो जाने से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है. Fatehpur Love Jihad News two minner girls missing in chhivalha thana hathgav

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर ज़िले में दो नाबालिग लड़कियों के एक साथ रहस्यमय ढंग से ग़ायब होने की खबर से पूरे ज़िले में हड़कंप मच गया है. परिजन परेशान हैं.ग़ायब बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी है.पुलिस जाँच में जुटी हुई है.

जानकारी के अनुसार हथगाव थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में रहने वाले गणेश प्रसाद साहू की पुत्री स्वाती (13) पड़ोस में रहने वाली आर्या साहू (13) के साथ रविवार शाम बाजार गई हुई थी. फिर उसके बाद दोनों घर वापस ही नहीं लौटी. देर रात तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने आस पास के इलाकों औऱ रिश्तेदारों के यहाँ खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका. Fatehpur Two Girls Missing News

सोमवार को स्वाती के पिता गणेश प्रसाद साहू ने थाने में दोनों बच्चियों के ग़ायब होने की सूचना दी है. गणेश प्रसाद की तरफ़ से थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि दोनों बच्चियां रविवार शाम को बाज़ार गईं थीं, तब से गायब हैं. उन्होंने क़स्बे के रहने वाले इमरान पुत्र मुंन्ना कुंजड़ा पर बच्चियां के ग़ायब करने की आशंका जताई है.साथ ही उन्हें धर्म परिवर्तन कराए जाने की भी आशंका है.

पुलिस इस संवेदनशील मामले को लेकर हरकत में आ गई है.थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि दो बच्चियों के छिवलहा क़स्बे से ग़ायब होने की सूचना मिली है.पूरे मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है.दोनों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us