Fatehpur Police News:फतेहपुर में देर रात बदल गए कई थानाध्यक्ष
On
मंगलवार को एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया.मलवां थानेदार को एसपी ने पुलिस लाइन भेज दिया है.पढ़ें पूरी खबर..
Fatehpur News:फतेहपुर पुलिस महकमे में मंगलवार देर रात एसपी राजेश कुमार सिंह ने फेरबदल कर दिया.तीन निरीक्षक (इंस्पेक्टर) और दो उपनिरीक्षको का तबादला हुआ. जिसके चलते ज़िले के तीन थाने के प्रभारी भी बदल गए.
मलवां एसओ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है.मलवां थाने का प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को बनाया गया है.शमशेर वर्तमान में जहानाबाद थाने के प्रभारी थे.

निरीक्षक जयचंद भारती को औंग थाने का प्रभारी बनाया गया है. भारती वर्तमान में प्रभारी न्यायालय सुरक्षा थे.
निरीक्षक शिशुपाल शर्मा को क्राइम ब्रांच से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है.
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
