Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:जब किसानो के घर पैदा होंगे राजनेता तब सुधरेगा देश।

Fatehpur News:जब किसानो के घर पैदा होंगे राजनेता तब सुधरेगा देश।
बैलगाड़ी से पत्नी के साथ नामांकन करने जाते अभिषेक सिंह धरती पुत्र

फ़तेहपुर में तीसरे चरण के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।बड़ी तादाद में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाख़िल किए वहीं किसान नेता धरतीपुत्र द्वारा बैलगाड़ी से नामांकन करना आकर्षक का केंद्र रहा।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News: फ़तेहपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलापंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर लोग अपने-अपने प्रत्याशी के प्रचार में लगे हुए है।मंगलवार से जिले में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।

जिसके तहत क्षेत्र पंचायत(BDC),ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन ब्लॉक स्तर से और जिला पंचायत सदस्य का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर से किया जा रहा है। सनगांव वार्ड से अपनी पत्नी रमा सिंह का नामांकन दाखिल करने बैलगाड़ी से आए किसान नेता अभिषेक सिंह उर्फ धरतीपुत्र आकर्षक का केंद्र रहे।आपको बतादें कि सनगांव वार्ड नं09 महिला आरक्षित है।

कौन हैं अभिषेक सिंह धरती पुत्र जो बैलगाड़ी से नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे..

जिले के मलवां ब्लॉक के बुधईयापुर के रहने वाले अभिषेक भारतीय किसान यूनियन(भानू)के जिलाध्यक्ष है कई सालों से वो किसानों की समस्याओं को लेकर राजनीति कर रहे हैं।युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए धरती पुत्र कहते हैं कि किसानों की समस्याओं को लेकर वो जिला पंचायत चुनाव अपनी पत्नी को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार किसानों की समस्याओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।दिल्ली में तीन महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है लेकिन भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण किसानों की बात सुनने को राजी नहीं हैं। अब अराजनैतिक संगठन मजबूरी में राजनीति करने को विवश है इसलिए हमारे संगठन ने ये फैसला किया है कि जिले के सभी वार्डों और क्षेत्रों से किसान नेताओं को चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने कहा अभी तक राजनेताओं के यहां राजनेता पैदा होते थे अब किसानों के घर भी राजनेता पैदा होंगे तभी सरकार हमारी बात मानेगी।

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us