Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: योग दिवस के पहले डॉ. गणेश निगम ने स्कूल में कराया योगाभ्यास

Fatehpur News: योग दिवस के पहले डॉ. गणेश निगम ने स्कूल में कराया योगाभ्यास
योगाभ्यास कराते डॉ. गणेश निगम

इस वर्ष संपूर्ण विश्व 21 जून को आठवां योग दिवस मनाने जा रहा है.भारत में हर वर्ष की तरफ़ इस वर्ष भी योग दिवस को व्यापक पैमाने पर तैयारियां की गईं हैं.पिछले सात दिनों से अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है.जिसके क्रम में 20 जून को फतेहपुर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात डॉ.गणेश निगम ने बहुआ के कम्पोजिट विद्यालय वाहिदपुर में योगाभ्यास कराया.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Fatehpur 21 June Yoga Divas News Dr Ganesh Nigam

Fatehpur News: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है.इस वर्ष भारत में पिछले सात दिनों से अमृत योग सप्ताह मनाया जा रहा है.फतेहपुर में भी योग दिवस की धूम है. 

योग दिवस यानी 21 जून से एक दिन पहले 20 जून को जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरीष चंद्रा के निर्देश पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बहुआ में तैनात वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ गणेश निगम ने बहुआ ब्लाक के कम्पोजिट स्कूल वाहिदपुर में बच्चों को योग अभ्यास करवाया.

डॉ. गणेश निगम द्वारा बेहद ही सरल तरीक़े से योग का अभ्यास करा बच्चों के अंदर योग को लेकर उत्सुकता एवं रुचि पैदा की गई.इस दौरान डॉ. निगम ने बताया कि बच्चों में योग के अभ्यास से स्मरण शक्ति में वृद्धि, पढ़ाई में एकाग्रता एवं स्वस्थ मन का विकास होता है.

जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमरीष चंद्रा ने कहा कि-"हम कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से जूझ रहें हैं ऐसी स्थिति में हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए होम्योपैथी चिकित्सा के साथ योग भी कारगर है. दोनों ही व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं".

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

डॉ. निगम के साथ साथ इस दौरान राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के  महेंद्र पाल सिंह, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बहुआ के फार्मासिस्ट राजकुमार सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us