Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Haji Raza Latest News:हाजी रज़ा औऱ उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ीं दर्ज हो रहे ताबड़तोड़ मुकदमें

Fatehpur Haji Raza Latest News:हाजी रज़ा औऱ उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ीं दर्ज हो रहे ताबड़तोड़ मुकदमें
अखिलेश यादव के साथ हाजी रजा (फ़ाइल फ़ोटो)

भाजपा नेता फ़ैज़ान रिज़वी को पीटने वाले नगर पालिका प्रतिनिधि हाजी रजा औऱ उनके समर्थकों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं.एक के बाद एक लगातार तीन मुक़दमे रजा औऱ उनके समर्थकों के ऊपर दर्ज हो गए हैं. सभी मुकदमों में गम्भीर धाराएं लगीं हुईं हैं. जिसमें रजा सहित सभी अभियुक्तों का जेल जाना तय माना जा रहा है.पढ़ें ये रिपोर्ट. Fatehpur Haji raza Latest News

Fatehpur Hazi Raza Latest News In Hindi:भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता को पीटने के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता हाजी रजा औऱ उनके समर्थकों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं.दो दिनों के भीतर तीन मुक़दमे गम्भीर धाराओं में रज़ा औऱ उनके समर्थकों के ऊपर दर्ज हो चुके हैं.रजा के पुराने कई मामलों की फ़ाइल भी पुलिस ने पलटनी शुरू कर दी है.

मंगलवार देर रात पुलिस ने एक औऱ मुकदमा हाजी रज़ा औऱ उनके समर्थकों के विरुद्ध दर्ज किया है. पुलिस उपाधीक्षक सजंय सिंह ने बताया कि फैज़ान रिज़वी को पीटने वाले हाजी रजा को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस की टीम पहुँचीं थी तो रजा औऱ उनके 50-60 समर्थकों द्वारा पुलिस टीम को घेर कर धक्का मुक्की की गई थी.इस मामले में शहर कोतवाल अनूप सिंह की ओर से सरकारी काम में बाधा डालने, बलवा, मारपीट सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है. Fatehpur News

इसके अलावा एक तीसरे मुकदमे की भी चर्चा है. हालांकि इसकी पुष्टि ख़बर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर रवि आनन्द की तहरीर पर भी रजा समेत उसके 50 अज्ञात साथियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी दिये जाने का मामला दर्ज हुआ है. Fatehpur Haji Raza News

बता दें कि बीते 26 फ़रवरी को हाजी रज़ा औऱ उसके समर्थकों ने डॉक्टर के साथ अस्पताल के भीतर ही मारपीट की थी. इस मामले के बाद डॉक्टरों में काफ़ी रोष था. लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था. लेकिन अब इस मामले में भी एफआईआर दर्ज होने की चर्चा है.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

रिज़वी को उपलब्ध कराए गए गनर..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

सपा नेता हाजी रजा औऱ उनके समर्थकों द्वारा पीटे गए भाजपा नेता फैज़ान रिज़वी को जिला प्रशासन ने दो सरकारी गनर उपलब्ध करा दिए हैं. बुधवार को फैज़ान रिज़वी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बीजेपी नेताओं के साथ एसपी से मुलाकात कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tags:

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us