Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में दबंगो के कब्ज़े से 20 साल बाद प्रशासन ने खाली कराई 25 बीघे ज़मीन

Fatehpur News:फतेहपुर में दबंगो के कब्ज़े से 20 साल बाद प्रशासन ने खाली कराई 25 बीघे ज़मीन
मौक़े पर मौजूद पुलिस बल व राजस्व टीम

फतेहपुर में दूसरे की 25 बीघे ज़मीन पर 20 सालों से अवैध कब्ज़ा किए हुए कब्जेदारों से प्रशासन ने ज़मीन खाली करा उसके वास्तविक मालिकों को लौटा दी.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Latest News

Fatehpur News:योगी सरकार 2.0 में अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध प्रशासन की कार्यवाई जारी है.ताजा मामला फतेहपुर का है यहाँ 20 सालों से दूसरे की 25 बीघे जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए दबंगो से प्रशासन ने भूमि खाली करा उसके वास्तविक मालिकों को कब्ज़ा दिला दिया है.

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अरिमर्दन सिंह, मीरादेवी सत्येंद्र सिंह , प्रेम सिंह के नाम करीब 25 बीघे खेत थे.गांव के ही धीरेंद्र सिंह यादव, गजेंद्र सिंह यादव, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, रमाशंकर यादव इस भूमि पर 20 साल से कब्जा किये हुए थे.जिस पर कई बार विवाद हुआ था.

कब्जाधारक से जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए अरिमर्दन सिंह ने एक माह पहले एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था. जिस पर एसडीएम ने कब्जा धारको के खिलाफ भूमाफिया के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया था.पुलिस धीरेन्द्र सिंह को पकड़ कर थाने ले आई.इसके बाद शुक्रवार को कानूनगो, लेखपाल व हसवा चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह मौके पर पंहुचकर खेत को कब्जामुक्त करा दिया.मौके पर ही ट्रैक्टर से खेत जोत दिए गये.

गाँव में बनी रही तनाव की स्थिति..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

प्रशासन की कार्यवाही के दौरान हंसवा चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे.गांव के ही दोनो पक्ष होने के चलते तनाव की स्थिति बनी रही.बताया जा रहा है कि इसी ज़मीन के विवाद में 20 साल पहले 

अरिमर्दन सिंह के पिता रुद्रपाल की हत्या हो चुकी है.तब से मामला शांत था. लेकिन कब्जा मुक्त कराने के लिए भूमिधारक ने फिर से प्रशासन के सामने आया.जिसके बाद शुक्रवार को जमीन खाली कराई गयी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us