Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Exclusive Interview ADG IPS Prem Prakash: जब अतीक के गुर्गों को पकड़ने का चला था अभियान.एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया जोन में क्राइम का ग्राफ़

Exclusive Interview ADG IPS Prem Prakash: जब अतीक के गुर्गों को पकड़ने का चला था अभियान.एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया जोन में क्राइम का ग्राफ़
IPS Prem Prakash

एडीजी ज़ोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा आइए जानतें हैं. IPS Prem Prakash ADG Zone Prayagraj

Fatehpur News:फतेहपुर आए एडीजी प्रेम प्रकाश ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि ज़ोन में चोरी औऱ हत्या के मामले में 30 प्रतिशत तक गिरावट आई है।लूट के 90 प्रतिशत मामले वर्क आउट हो चुके हैं।IPS Prem Prakash

हालांकि नदी, नहरों में मिलने वाले शवों के कुछ मामले ऐसे हैं जिनमें अब तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ऐसे केसों को वर्कआउट करने में जुटी हुई है। ADG Prem Prakash

उन्होंने कहा कि इन केसों के अतिरिक्त हत्या के सभी मामले सुलझाए गए हैं।ज़ोन में आठ जनपद हैं जिनमें चार जनपद प्रयागराज मंडल के और चार जनपद चित्रकूट मंडल के शामिल हैं।इन सभी आठ जनपदों में क्राइम ग्राफ़ गिरा है। IPS Prem Prakash 

प्रेम प्रकाश बताते हैं कि ज़ोन के अंदर चार एनएसए की कार्यवाही की गई है।बड़े माफियाओं औऱ उनके गैंग के विरुद्ध सम्पति जब्तीकरण की कार्यवाही की गई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उन्होंने बताया कि जो बड़े माफिया हैं जैसे अतीक (atiq gang news) औऱ उसका गैंग, दिलीप मिश्रा, अशरफ़ इन सभी को जेल भेजा गया है औऱ इनकी सम्पति ज़ब्त की गई है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

गुंडा एक्ट औऱ जिला बदर की कार्यवाही लगातार हो रही है।शस्त्र फ़ैक्ट्री लगातार पकड़ी जा रहीं हैं।क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार अधिकारी काम कर रहें हैं।112 की गाड़ियों का समुचित प्रयोग किया जा रहा है।

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

मिशन शक्ति-3 की शुरुआत..

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति 3 की शुरुआत हो चुकी है।एसपी द्वारा महिला कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।महिला आरक्षियों को गाँव गांव भेजकर महिलाओं से संवाद स्थापित किए गए हैं औऱ उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।

विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारी..

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एडीजी कहते हैं कि पुलिस की तरफ़ तैयारी पूरी है,गुंडा एक्ट, बदमाश लोगों के असलहा निरस्तीकरण की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।ADG Prem Prakash UP Assembly Election 2022

ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके खिलाफ पूर्व में चुनाव में गड़बड़ी करने के मामले दर्ज थे।उन विवेचनाओं की स्थिति भी देखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव की घोषणा नहीं हुई है जैसे ही इस बारे में कोई सूचना जारी होती है तो कार्यवाही अभियान छेड़कर की जाएगी।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us