Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: ऑक्सीजन की कमी से राजेश सिंह चौहान के भाई की मृत्यु.धराशाही हुई जिले की व्यवस्था।

Fatehpur News: ऑक्सीजन की कमी से राजेश सिंह चौहान के भाई की मृत्यु.धराशाही हुई जिले की व्यवस्था।
वकील रमेश सिंह का पुत्र बृजेश सिंह

फ़तेहपुर में कोरोना(corona virus)ने तांडव मचा रखा है।पूरे जिले में गांव से शहर तक अधिकतर लोग तेज़ बुख़ार और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।सदर अस्पताल की चरमराई व्यवस्था ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के पारिवारिक भाई की भी मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से हो गई है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Latest News Today)

Fatehpur Latest News Today: कोरोना की इस दूसरी लहर ने पूरे देश से ऑक्सीजन को गायब कर दिया है।ऐसा भयावह मंजर है कि चारो ओर लोगों के रोने की आवाज़ आ रही है।गांव से लेकर शहर तक अधिकतर लोग कोरोना(Corona Virus)के चक्रव्यूह से घिर गए हैं।यूपी में हुए पंचायत चुनाव ने इसको और बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है।(Fatehpur Latest News Today)

मंगलवार को फ़तेहपुर जिले के सदर अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से कई लोग काल के गाल में समा गए। हथगाम थाना क्षेत्र के सिठौरा के रहने वाले रमेश सिंह चौहान(85)खागा में पेशे से  एक सीनियर वकील और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के पारिवारिक भाई थे।(Fatehpur Latest News Today)

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने कोविड का इंजेक्शन लगवाया था जिसके बाद से उनकी तबियत खराब रहने लगी जब इस बारे में डॉक्टरों को बताया गया तो उन्होंने इसके लिए दवाएं लिखी लेकिन दिन प्रतिदिन उनकी हालत ख़राब होने लगी। मंगलवार को जब उनको सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत होने लगी तो आननफानन में उनके परिजन उन्हें लेकर हथगाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन ऑक्सीजन की दुहाई देते हुए वहां के स्टाफ़ ने हाथ खड़े कर लिए। रमेश सिंह चौहान के पुत्र बृजेश बहादुर सिंह बताते हैं कि हथगाम अस्पताल में दो घण्टे रहने के बाद भी वहां के स्टाफ़ ने उन्हें देखा तक नहीं जिसके बाद वो लोग अपने मरीज़ को सदर अस्पताल लेकर आए।

उन्होंने बताया कि 6 घण्टे तक वह अपने पिता को लेकर ट्रामा सेंटर में बैठे रहे लेकिन वहां के डॉक्टर ने उनके पिता को एडमिट तक नहीं किया।बृजेश ने बताया कि वो वहां के डॉक्टर से बार बार अपने पिता को ऑक्सीजन देने की बात करते रहे फ़िर भी डॉक्टर ने उन्हें ऑक्सीजन नहीं दी 6 घण्टे बाद बड़ी मशक्कत के बाद उनको एडमिट किया गया लेकिन उसके बाद तुरंत उनकी मौत हो गई। बृजेश का कहना है कि ट्रामा सेंटर के स्टाफ़ की गैरजिम्मेदाराना हरकत की वज़ह से उन्होंने अपने पिता को खो दिया।(Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा दर्ज होगा हत्या का मुकदमा..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

ऑक्सीजन न लगने की वज़ह से अपने भाई रमेश सिंह की मृत्यु होने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि अंतिम संस्कार होने के बाद संबंधित डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना की वज़ह से जिले के हालात काफ़ी विगड़ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने ACS गृह अवनीश अवस्थी सहित लखनऊ के कई उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इसी बिगड़े हालातों की वज़ह से उन्होंने अपने  पारिवारिक भाई को खो दिया। (Fatehpur Latest News Today)

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

सदर अस्पताल में भर्ती करने के लिए प्रशासन से करनी पड़ी पैरवी..

किसान यूनियन के नेता राजेश सिंह ने कहा कि वो जनपद से बाहर थे उनके भाई की हालत खराब होने पर जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से इसके लिए पैरवी तक करनी पड़ी बड़ी मशक्कत के बाद उनके भाई को भर्ती किया गया लेकिन तबतक देर गई थी। उन्होंने इस पूरी घटना के लिए जिले के सीएमओ,पुरुष अस्पताल के सीएमएस सहित ट्रामा सेंटर के उस डॉक्टर को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि दोषी डॉक्टर के ऊपर अन्तिम संस्कार के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आपको बतादें कि उस समय ट्रामा सेंटर में  डॉ0 नितिन कुमार की ड्यूटी थी। जिस पर मृतको के परिजन आरोप लगा रहे थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इतनी मशक्कत के बाद जब कोई नेता अपने मरीज़ को जिला अस्पताल में भर्ती नहीं करा पा रहा है तो एक आम आदमी की क्या परेशानी होगी यह सोचने का विषय है।(Fatehpur Latest News Today)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us