Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में किराना व्यापारी से लाखों की लूट बदमाशों का वीडियो वायरल

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में किराना व्यापारी से लाखों की लूट बदमाशों का वीडियो वायरल
Fatehpur News: कथित बाइक सवार लुटेरे

यूपी के फतेहपुर में सरेराह लूटपाट की हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से पुलिस बैकफुट पर गई है.ताज़ा मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur Loot News

Fatehpur Crime News:यूपी के फतेहपुर में ताबड़तोड़ हो रही लूट की वारदातों से हड़कंप मच गया है।किशनपुर थाना (Kishanpur Thana News) क्षेत्र अन्तर्गत रविवार शाम एक किराना व्यापारी को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेराह लूट लिया।बाइक सवार तीन लोगों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे बाइक सवार तीन लोग वही बदमाश हैं जिन्होंने व्यापारी के साथ लूट की। Fatehpur News

जानकारी के अनुसार किशनपुर कस्बे के रहने वाले श्याम जी अग्रवाल पुत्र कंधईलाल की क़स्बे में किराना की दुकान है जिसमें रिफाइंड, तेल, घी का वह थोक व्यापार करते हैं।क्षेत्र भर के दुकानदार उनके यहाँ से समान ले जाते हैं।Fatehpur Loot News

बताया जा रहा है कि रविवार को श्याम जी अग्रवाल नरैनी गांव स्थित मार्केट में अपना बकाया वसूल करने के लिए गए हुए थे।जब वह वसूली करके बाइक से वापस लौट रहे थे।तभी नरैनी गांव से कुछ दूर आगे चलने पर मोगरिहापुर गाँव के निकट बाइक में सवार तीन लुटेरे आए श्याम जी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया औऱ उनके हाँथ से बैग छीनकर फ़रार हो गए।Fatehpur Kishanpur News

प्राप्त सूचना के अनुसार बैग में करीब दो लाख रुपये की नगदी थी जिसे लुटेरे लेकर फरार हुए हैं।व्यापारी ने अपने साथ हुई लूट की वारदात के बाद शोर मचाया आस पास के लोग मौके पर इकठ्ठा हुए लेकिन तब तक बदमाश तेज़ी से बाइक भगाते हुए फ़रार हो चुके थे। Fatehpur Me Loot

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुँचीं आस पास के क्षेत्रों में पुलिस ने खोजबीन की लेकिन बदमाशों के विषय में ख़बर लिखे जाने तक पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई थी।Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना पर खागा सीओ (Khaga CO) गया दत्त मिश्रा (PPS Gayadatt Mishra) भी मौक़े पर पहुँचें व्यापारी से घटना के सम्बंध में जानकारी ली। 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

वीडियो हुआ वायरल..

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर घटना से कुछ मिनटों पहले बाइक सवार तीन लोग पेड़ो के नीचे रुके हुए थे।उनकी गतिविधियां संदिग्ध देख सड़क किनारे जानवर चरा रहे एक लड़के ने जब तीनों बाइक में सवार होकर रोड की तरफ़ आए तो उनका वीडियो बना लिया। Fatehpur Loot Video

लुटे हुए व्यापारी द्वारा लुटेरों के सम्बंध में दी गई जानकारी बाइक सवार तीनों से हूबहू मिल रही है।क्योंकि जिस वक्त यह वीडियो बना है चंद मिनटों के अंतराल में ही लूटपाट हो गई है।Fatehpur Crime News

जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीनों सवारों के सम्बंध में जनता से जानकारी मांगीं है।जानकारी देने वाले को पुलिस की तरफ़ से पाँच हजार का नगद इनाम भी दिया जाएगा।Fatehpur News

किशनपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि व्यापारी के साथ छिनैती की घटना हुई है।घटनास्थल पर जांच पड़ताल की गई है।संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। Fatehpur Latest News

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us