Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki Murder:बिंदकी नमक व्यापारी हत्याकांड में पुलिस जाँच में अब तक क्या पता चला

Fatehpur Bindki Murder:बिंदकी नमक व्यापारी हत्याकांड में पुलिस जाँच में अब तक क्या पता चला
Fatehpur News:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

फतेहपुर के बिंदकी में सोमवार को भरे बाजार दिन दहाड़े हुई नमक व्यापारी की हत्या से ज़िले में सनसनी फैली हुई है.अब तक इस मामले में क्या कुछ हुआ है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Bindki Murder

Fatehpur News:फतेहपुर के बिंदकी क़स्बे में सोमवार को दिन दहाड़े हुई नमक व्यापारी की हत्या ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

बता दें कि सोमवार को बिंदकी नगर के मोहल्ला मीरखपुर निवासी संत कुमार अग्रवाल उर्फ संतू की शाम करीब पांच बजे श्रीराम लीला मेला मैदान स्थित दुकान में हत्या कर दी गई थी.हत्या के बाद देर रात पुलिस ने भाई अनूप अग्रवाल की तहरीर पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया.मंगलवार सुबह व्यापारी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है.

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट..

नमक के थोक व्यापारी संत कुमार अग्रवाल की हत्या का मामला प्रदेश स्तर पर सुर्खियों में बना हुआ है.पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला है.उन्होंने ने कहा कि-'बिंदकी के बैलाही बैजार में दिनदहाड़े हुई नमक व्यापारी की हत्या. भाजपा-2.0 के राज में-यूपी डूबा अपराध में'

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दिवंगत व्यापारी की हत्या के बाद उनकी कमीज में खून के धब्बे मिले हैं.खून के धब्बे उनके बेटे के कपड़ों में भी मिले हैं. फारेंसिक टीम पिता-पुत्र के कपड़ों में मिले खून का मिलान कर साक्ष्य संकलित कर रही है.घटना सिर्फ हत्या के इरादे से हुई है.लूट का आरोप निराधार है.दुकान में गुल्लक व बैग में रुपये थे.इसकी वीडियोग्राफी करा ली गई है.जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us