Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे लोडर की टक्कर एक की मौत कई घायल 6 कानपुर रेफर

Fatehpur Accident News:फतेहपुर में माता के मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे लोडर की टक्कर एक की मौत कई घायल 6 कानपुर रेफर
Fatehpur:जिला अस्पताल में भर्ती घायल

यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह एनएच 2 पर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया.जिसमें एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हैं. जिनमें से 6 घायलों की हालत बेहद गम्भीर है. जिन्हें जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है. Fatehpur Thariyav Road Accident News

Fatehpur News:फतेहपुर में सोमवार सुबह माता के मंदिर में चढ़ावा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए.हादसे में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 6 की हालत बेहद नाज़ुक हैं. जिन्हें जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है. Fatehpur Road Accident News Today

जानकारी के अनुसार थाना थरियांव क्षेत्र के देहुली गाँव निवासी गया प्रसाद (60) अपने परिवार के लोगों व सगे सम्बन्धियो के साथ लोडर में बैठकर खखरेरू स्थिति माता के मंदिर में चढ़ावा (पूजा पाठ का सामान) अर्पित करने जा रहे थे. लोडर जैसे ही एनएच 2 पर थाना थरियांव के सामने पहुँचा तो पीछे से एक कार ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी. Fatehpur Road Accident News

जिसके चलते लोडर पलट गया उसमें सवार लोग नीचे गिर गए. उसी दौरान बगल से निकले ट्रक की चपेट में लोडर सवार कुछ लोग आ गए.जिसमें से गया प्रसाद की मौक़े पर ही मौत हो गई.औऱ क़रीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.जिनमे से 6 लोग कानपुर के लिए रेफर किए गए हैं.

कानपुर रेफर घायलों में अवना देवी( 15) साहद्रा (30) नीलम (18) वंदना (15) किरण(15) शामिल हैं.जबकि सुशील (16), शिवानी (14), बीपी सिंह (35) सहित कुछ अन्य जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती हैं.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us