Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News : फतेहपुर में युवक युवती का शव खेत से बरामद अफ़ेयर की चर्चा.!

सांकेतिक तस्वीर

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह युवक युवती का शव खेत में पड़ा मिला, सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.फिलहाल दोनों के परिजन मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में मंगलवार सुबह एक खेत मे युवक युवती के शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रंसग था, लेकिन दोनों की जातियां अलग अलग थीं. परिजन शादी के लिए राजी न होते इस लिए दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवक घर से खेतों में पानी लगाने की बात कहकर बीती रात निकला था, सुबह उसका शव खेतों में पड़ा हुआ मिला, नजदीक ही एक 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा हुआ था. सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों के शव देख गांव में सूचना दी. बताया जा रहा है कि युवती दलित बिरादरी से थी जबकि युवक सवर्ण था. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घण्टों तड़पते रहे दोनों..

दोनों के शवों में मिट्टी लगी हुई थी, आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है, इसके बाद वहीं खेतों में बेसुध हो गए हैं. खेत मे काफी दूर तक मिट्टी में घिसटने के निशान बने हुए हैं. मौक़े के हालात देख कर यही लग रहा है कि मरने से पहले दोनों जमीन पर घण्टों तड़पते रहें हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं..

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

मामला दो अलग अलग जाति समूह से जुड़ा होने के चलते कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, दोनों के परिजन भी फिलहाल मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. दबी जुबान ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों का कुछ समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था, परिजनों को जानकारी हो गई थी. जिसके चलते दोनों ने यह ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया. हालांकि गाजीपुर थान अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रंसग में आत्महत्या का जान पड़ता है. जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

13 Dec 2022 By Shubham Mishra

UP Crime News : फतेहपुर में युवक युवती का शव खेत से बरामद अफ़ेयर की चर्चा.!

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में मंगलवार सुबह एक खेत मे युवक युवती के शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रंसग था, लेकिन दोनों की जातियां अलग अलग थीं. परिजन शादी के लिए राजी न होते इस लिए दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी 22 वर्षीय एक युवक घर से खेतों में पानी लगाने की बात कहकर बीती रात निकला था, सुबह उसका शव खेतों में पड़ा हुआ मिला, नजदीक ही एक 20 वर्षीय युवती का शव पड़ा हुआ था. सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों के शव देख गांव में सूचना दी. बताया जा रहा है कि युवती दलित बिरादरी से थी जबकि युवक सवर्ण था. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

घण्टों तड़पते रहे दोनों..

दोनों के शवों में मिट्टी लगी हुई थी, आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है, इसके बाद वहीं खेतों में बेसुध हो गए हैं. खेत मे काफी दूर तक मिट्टी में घिसटने के निशान बने हुए हैं. मौक़े के हालात देख कर यही लग रहा है कि मरने से पहले दोनों जमीन पर घण्टों तड़पते रहें हैं.

कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं..

मामला दो अलग अलग जाति समूह से जुड़ा होने के चलते कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, दोनों के परिजन भी फिलहाल मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. दबी जुबान ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों का कुछ समय से प्रेम प्रंसग चल रहा था, परिजनों को जानकारी हो गई थी. जिसके चलते दोनों ने यह ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया. हालांकि गाजीपुर थान अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रंसग में आत्महत्या का जान पड़ता है. जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Tags:

Latest News

सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. जहां सावन सोमवार का विशेष महत्व...
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Follow Us