Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Police News : 90 पुलिसकर्मी ग़ैरजनपद दे रहे सेवा, फिर भी कानपुर के सरकारी आवासों में जमाए डेरा-कटेगा वेतन

Kanpur Police News : 90 पुलिसकर्मी ग़ैरजनपद दे रहे सेवा, फिर भी कानपुर के सरकारी आवासों में जमाए डेरा-कटेगा वेतन
कानपुर पुलिस

जनता की रक्षक कही जाने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस की अलग ही विचारधारा है, कानपुर में 90 ऐसे दरोगा व सिपाही है जो ग़ैरजनपद में अपनी सेवा देने के बाद भी कानपुर पुलिस के सरकारी क्वार्टरों पर डेरा जमाए हुए हैं नोटिस आने के बाद भी ये सभी टस से मस नही हुए जिसके बाद जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने इन सब पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इन सभी का एक माह का वेतन रोकने के आदेश दिए है.


हाईलाइट्स

  • 90 दरोगा व सिपाही सरकारी आवासों पर किये है सालों से कब्जा
  • ट्रांसफर होने के बाद भी नहीं छोड़ रहे आवास
  • जेसीपी ने दी चेतावनी, एक माह के वेतन काटने के आदेश

policemen are not leaving government house even after transfer in kanpur : कानपुर के पुलिस लाइन और रेलबाजार में दरोगा व सिपाहियों के लिए पुलिस के सरकारी क्वार्टर हैं जहां उन आवासों में ऐसे 90 दरोगा व सिपाही जो गैर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे है लेकिन अब भी कानपुर पुलिस लाइन के आवास पर सालों से कब्जा जमाए है जिससे गैर जनपदों से आने वाले दरोगाओ व सिपाहियों को बड़ी मुश्किल हो रही हैं , इस मामले में इन सभी को कई बार नोटिस खाली करने को दिया गया लेकिन अबतक उस नोटिस का क्या हुआ पता नहीं चला.

 

जेसीपी की चेतावनी

जेसीपी आनन्द प्रकाश तिवारी ने इस मामले में कहा कि पुलिस के सरकारी आवास में 90 दरोगा व सिपाही अभी भी कब्जा जमाए हुए है जबकि ये सभी इस वक्त गैर जनपद नौकरी कर रहे है ,लेकिन यहाँ के आवास नही छोड़ रहे जिसके बाद इनपर विभागीय कार्यवाही की जाएगी और इन सभी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है

इसके बावजूद भी आवास से नहीं हटते तो ताला तोड़कर हटाया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

विभागीय कार्यवाही के आदेश

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

बाहर और अन्य जिलो से आने वाले पुलिसकर्मी को ऐसे में यहां दिक्कतें हो रही है क्योंकि सरकारी क्वार्टर तो उतने ही है ,जिसमें 90 पुलिसकर्मी तो ट्रांसफर के बावजूद भी यहां क़वार्टर में कब्जा किये हए है, जबकि नियम यही कहता है कि ट्रांसफर अलग जनपद हो जाने के बाद उन्हें वहां आवास मिल जाता है इसके बाबत ये पुलिसकर्मी आवास नहीं खाली कर रहे है कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस मामले में विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us