Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Fatehpur : फतेहपुर सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत,ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

Road Accident In Fatehpur : फतेहपुर सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत,ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
फतेहपुर सड़क हादसे में दो भाईयों की मौत

यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत हो गई. दोनो लोग एक ही बाइक पर सवार हो कर जहानाबाद जा रहे थे तभी ओवरटेक करते समय अनियंत्रित मोटरसाइकल पुलिया से जा टकराई


हाईलाइट्स

  • सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत जहानाबाद अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे
  • जहानाबाद और सजेती थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ सड़क हादसा
  • वाहन को ओवरटेक करते समय पुलिस से टकराई थी बाइक

Road Accident In Fatehpur : यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसे में रफ़्तार का कहर देखने को मिला जहां ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर जहानाबाद सीमा क्षेत्र से सटे सजेती थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि पहले थाना जहानाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन सीमा विवाद होने के कारण सजेती थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत जहानाबाद अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे...

घाटमपुर क्षेत्र के निवासी शिवकुमार पाण्डेय (70) अपने चचेरे भाई विजय शंकर पाण्डेय (45) के साथ मोटर साइकिल से जहानाबाद क्षेत्र के अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे जहानाबाद और सजेती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय के निकट वाहन को ओवरटेक करते समय बाइक पुलिया से जा टकराई हादसा इतना भीषण था की दोनो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सजेती थाने की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us