Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In UP : फतेहपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या, सामने आई वारदात की वजह

फतेहपुर में किसान की हत्या ( सांकेतिक फ़ोटो )

फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार रात एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई. घटना कारित करने के बाद हमलावर मौक़े से फ़रार हो गए. मौके पर पहुँच थाना पुलिस के साथ उच्चाधिकारियों ने घटना की जांच पड़ताल की. Fatehpur Hathgav Thana Area Murder News

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में गुरुवार रात खेतों में काम कर रहे किसान( Fatehpur Farmer Murder )की धारदार हथियार से हमला कर हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी.घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. हथगांव थाना औऱ छिवलहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचीं, एसपी , एडिशनल एसपी व सीओ भी मौके पर पहुँचें. परिजनों ने चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया. एसपी ने लोगों को समझाया दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मानें. 

जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के रहने वाले राम आसरे ( 53 ) के खेत गंगा कटरी में सेनीपुर गांव में हैं. गुरुवार रात वह घर से कटरी के खेतों में रखवाली करने गए हुए थे, उसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया, लाठी डंडों औऱ धारदार हथियार से हमलावरों ने हमला कर किसान राम आसरे की हत्या कर दी.

ज़मीनी विवाद बना कारण..

बताया जा रहा है कि गंगा कटरी की जमीन को लेकर सेनीपुर गांव के कुछ लोगों से बीते सोमवार को विवाद हुआ था. उसी विवाद के चलते गुरुवार को राम आसरे की हत्या कर दी गई.

Read More: फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए

अपर एसपी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गंगा कटरी में राम आसरे नाम के किसान के हत्या की सूचना पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है, ज़मीनी विवाद में हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में

14 Oct 2022 By Shubham Mishra

Murder In UP : फतेहपुर में किसान की धारदार हथियार से हत्या, सामने आई वारदात की वजह

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में गुरुवार रात खेतों में काम कर रहे किसान( Fatehpur Farmer Murder )की धारदार हथियार से हमला कर हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी.घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. हथगांव थाना औऱ छिवलहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुँचीं, एसपी , एडिशनल एसपी व सीओ भी मौके पर पहुँचें. परिजनों ने चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया. एसपी ने लोगों को समझाया दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन मानें. 

जानकारी के अनुसार हथगांव थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव के रहने वाले राम आसरे ( 53 ) के खेत गंगा कटरी में सेनीपुर गांव में हैं. गुरुवार रात वह घर से कटरी के खेतों में रखवाली करने गए हुए थे, उसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया, लाठी डंडों औऱ धारदार हथियार से हमलावरों ने हमला कर किसान राम आसरे की हत्या कर दी.

ज़मीनी विवाद बना कारण..

बताया जा रहा है कि गंगा कटरी की जमीन को लेकर सेनीपुर गांव के कुछ लोगों से बीते सोमवार को विवाद हुआ था. उसी विवाद के चलते गुरुवार को राम आसरे की हत्या कर दी गई.

अपर एसपी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गंगा कटरी में राम आसरे नाम के किसान के हत्या की सूचना पर घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है, ज़मीनी विवाद में हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना के बाद पूरे प्रदेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी...
Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

Follow Us