Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Makar Sankranti Kite flying Rules: मकर संक्रांति में पतंग उड़ाने से पहले हो जाएं सावधान प्रशासन हुआ सख्त

Makar Sankranti Kite flying Rules: मकर संक्रांति में पतंग उड़ाने से पहले हो जाएं सावधान प्रशासन हुआ सख्त
Makar Sankranti Kite flying Rules

मकर संक्रांति पर जमकर पतंग उड़ाई जाती है, पतंगबाजी को लेकर फतेहपुर में प्रशासन सख्त हो गया है, नियम विरुद्ध पतंग उड़ाने वालों के ऊपर कार्रवाई होगी.

Makar Sankranti Kite flying Rules 2023 : मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा, देश के कई हिस्सों में 14 जनवरी को भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है. मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ाते हैं. पतंग उड़ाने में प्रयोग होने वाला धागा कई बार दुर्घटना का कारण बनता है. जिसको लेकर प्रशासन सतर्क हो गया. यूपी के फतेहपुर में जिला प्रशासन ने बाकायदा आदेश जारी कर पतंग उड़ाने के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए हैं.

शुक्रवार को फतेहपुर के अपर जिला अधिकारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि मकर संक्रान्ति के त्योहार को सुचारू, सुचतापूर्ण, निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं.

उन्होंने बताया कि मकर संक्रान्ति के त्योहार पर पतंग उड़ाने आदि में चायनीज मंझा/ प्लास्टिक मंझा/कांच मंझा का प्रयोग किया जाता है, जिसके कारण अप्रिय दुर्घटनायें घटित हो जाती है ऐसी स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि से इस अवसर पर इसका प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित किया जाता है.

चूँकि स्थिति की गम्भीरता एवं तत्कालिक आवश्यकता को देखते हुए उक्त प्रतिबन्ध को तत्काल प्रभावी किया जाना आवश्यक है. समयाभाव के कारण किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान कर पाना सम्भव नहीं है. अतएव यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

आदेश के उल्लंघन का संज्ञान जनपद में तैनात पुलिस उप निरीक्षक स्तर से अथवा उससे वरिष्ठ किसी भी पुलिस अधिकारी अथवा तहसीलदार मजिस्ट्रेट, उप जिला मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जा सकेगा, और उल्लिखित अनुमतियों उनके द्वारा नियमानुसार निर्गत की जायेंगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us