Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Love Affair Murder : तेरहवीं में मायके आई महिला की प्रेमी ने गला रेत कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

कानपुर में विवाहिता प्रेमिका को प्रेमी ने मारा फिर खुद किया सुसाइट

कानपुर में मायके आयी महिला की प्रेमी ने मुंह मे तकिया दबाते हुए धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी और बाद में खुद भी ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया घटना की सूचना पर फारेंसिक समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गया है.

हाईलाइट्स

  • कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में महिला की गला रेतकर कर की प्रेमी ने हत्या
  • हत्या के बाद प्रेमी ने भी ट्रेन से कटकर दे दी जान
  • घटना की सूचना पर फारेंसिक समेत पुलिस बल जुटा जांच में

lover commits suicide after killing girlfriend : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर मन्दिर के पास बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने मायके आई बरखा सैनी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर आरोपित फरार हो गया, घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी आनन-फानन में पहुंची फॉरेंसिक समेत पुलिस की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है जहां पुलिस को मृतक महिला के मोबाइल व सीसीटीवी के जरिये अहम सबूत हाथ लगा है,जहां सीसीटीवी में एक युवक आते हुए दिखाई दिया है बाद में पूछताछ से पता चला कि वह युवक इस महिला का प्रेमी था,लेकिन उसे पकड़ने से पहले ही उसने भी सुसाइड कर लिया

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज में रहने वाले ओम प्रकाश सैनी ने अपनी बेटी बरखा का विवाह 10 वर्ष पहले बिल्हौर में किया था,बरखा के दो बेटे है, बीते शनिवार वह पति संग एक तेरहवीं कार्यक्रम में मायके आई हुई थी जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने मायके चली गई देर रात जब बरखा की मां ने बुलाने के लिए बरखा को आवाज दी तो उधर से कोई भी उत्तर ना मिला जिस पर मां जब कमरे की तरफ गई तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा देख दंग रह गई,

घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस व महिला के पति को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक की मदद से जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक घर के अंदर जाते हुए दिखाई दिया है जब जानकारी की गई तो वह युवक बरखा के ससुराल के पड़ोस का निकला जो बरखा का प्रेमी था ,लेकिन कुछ देर में जब जानकारी जुटाई तो प्रेमी दीपक ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता पति समेत 23 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, परिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप

लव अफेयर का है मामला

Read More: Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि इस घटना को देखते हुए मामला प्रथम दृश्य प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पति ने दीपक गुप्ता के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दीपक गुप्ता जाते हुए देखा गया है डीसीपी सेंट्रल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि संभवत ऐसा लग रहा है कि प्रेमी द्वारा बरखा सैनी की गला रेत कर हत्या की गई उसके बाद प्रेमी का भी शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले तो उसने प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दी फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Murder In UP: फतेहपुर में कारोबारी जमींदार जयराज मानसिंह की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, जिले में दहशत

28 May 2023 By Vishal Shukla

Kanpur Love Affair Murder : तेरहवीं में मायके आई महिला की प्रेमी ने गला रेत कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

हाईलाइट्स

  • कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में महिला की गला रेतकर कर की प्रेमी ने हत्या
  • हत्या के बाद प्रेमी ने भी ट्रेन से कटकर दे दी जान
  • घटना की सूचना पर फारेंसिक समेत पुलिस बल जुटा जांच में

lover commits suicide after killing girlfriend : कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जागेश्वर मन्दिर के पास बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने मायके आई बरखा सैनी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर आरोपित फरार हो गया, घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी आनन-फानन में पहुंची फॉरेंसिक समेत पुलिस की टीम मामले की जांच शुरू कर दी है जहां पुलिस को मृतक महिला के मोबाइल व सीसीटीवी के जरिये अहम सबूत हाथ लगा है,जहां सीसीटीवी में एक युवक आते हुए दिखाई दिया है बाद में पूछताछ से पता चला कि वह युवक इस महिला का प्रेमी था,लेकिन उसे पकड़ने से पहले ही उसने भी सुसाइड कर लिया

प्रेम प्रसंग के चलते हत्या

जानकारी के मुताबिक नवाबगंज में रहने वाले ओम प्रकाश सैनी ने अपनी बेटी बरखा का विवाह 10 वर्ष पहले बिल्हौर में किया था,बरखा के दो बेटे है, बीते शनिवार वह पति संग एक तेरहवीं कार्यक्रम में मायके आई हुई थी जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह अपने मायके चली गई देर रात जब बरखा की मां ने बुलाने के लिए बरखा को आवाज दी तो उधर से कोई भी उत्तर ना मिला जिस पर मां जब कमरे की तरफ गई तो उसका खून से लथपथ शव पड़ा देख दंग रह गई,

घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस व महिला के पति को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक की मदद से जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक घर के अंदर जाते हुए दिखाई दिया है जब जानकारी की गई तो वह युवक बरखा के ससुराल के पड़ोस का निकला जो बरखा का प्रेमी था ,लेकिन कुछ देर में जब जानकारी जुटाई तो प्रेमी दीपक ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी.

लव अफेयर का है मामला

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि इस घटना को देखते हुए मामला प्रथम दृश्य प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पति ने दीपक गुप्ता के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दीपक गुप्ता जाते हुए देखा गया है डीसीपी सेंट्रल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि संभवत ऐसा लग रहा है कि प्रेमी द्वारा बरखा सैनी की गला रेत कर हत्या की गई उसके बाद प्रेमी का भी शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पहले तो उसने प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दी फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे
कानपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा और उनके पति अवधेश मिश्रा के खिलाफ 2.34 करोड़ रुपये की ठगी का...
Iran War News Live: ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान का इनकार, क्या आज खत्म हो जाएगी पूरी सभ्यता, परमाणु हमले की ओर बढ़ता अमेरिका
Fatehpur News: मुझे अपमानित करने के लिए बुलाया है क्या, ये मेरी विधानसभा है, भूमि पूजन में भिड़ीं सपा-भाजपा विधायक
UP Cabinet का मास्टरस्ट्रोक: शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी, सरकार की लगी मोहर, मई से मिलेगा मानदेय
UP Shiksha Mitra News: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, शिक्षामित्रों के वेतन और नियमितीकरण पर सरकार जल्द ले फैसला
UPPCL News: स्मार्ट मीटर पर बड़ा यू-टर्न, अब प्रीपेड की अनिवार्यता पर नया आदेश ! क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
आज का राशिफल 7 अप्रैल 2026: मंगलवार को गुड़ खाकर करें यात्रा, बजरंगबली करेंगे रक्षा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us