
Kanpur Leopard News : कानपुर में तेंदुए को देख घबराए कार सवार,वीडियो बनाकर किया वायरल
कानपुर में एक बार फिर तेंदुआ दिखने से गांव में हड़कम्प मच गया ,कुछ लोगों ने कार से कुछ दूर पीछा कर उसका वीडियो भी बनाया ,यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि गाड़ी की लाइट देखते ही तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग निकला.
हाईलाइट्स
- कानपुर के चौबेपुर में दिखा तेंदुआ,लाइट पड़ते ही भाग निकला
- पहले भी कानपुर में कई बार देखा जा चुका तेंदुआ
- इलाके में दहशत,वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच
Leopard seen in the forest of Chaubepur : कानपुर के चौबेपुर के जंगलों में देर रात तेंदुआ देखा गया ,जिसका वीडियो वायरल हुआ है, तेंदुए देखे जाने की खबर सुनने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं इस मामले की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई जहां वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है.हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.
रात के अंधेरे में कार के आगे चलता हुआ दिखा तेंदुआ

कार सवार लोगों के द्वारा बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, इस वीडियो के माध्यम से जानकारी एसडीएम बिल्हौर तक पहुंची जहां उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया की वन विभाग की टीम गंगा किनारे व क्षेत्रों में जांच करें, उधर तेंदुआ देखने के बाद गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.
