Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Police Filmy Style Video: कानपुर पुलिस का फिल्मी सीन, तमंचा खोसे शातिर को इंस्पेक्टर साहब ने ऐसे पकड़ा विडियो हुआ वायरल

Kanpur Police Filmy Style Video: कानपुर पुलिस का फिल्मी सीन, तमंचा खोसे शातिर को इंस्पेक्टर साहब ने ऐसे पकड़ा विडियो हुआ वायरल
नवाबगंज इंस्पेक्टर ने तमंचा खोसे शातिर को पकड़ा,वीडियो वायरल

लाइट,कैमरा और एक्शन जी हां ये कोई फिल्मी सीन नहीं है बल्कि ये कानपुर के नवाबगंज इंस्पेक्टर साहब है. जिन्होंने बैराज के पास असलहा खोसे एक सन्दिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है.हालांकि इंस्पेक्टर साहब ने जिस तरह पकड़ा है उसे देख कर ऐसा लग रहा था जैसे वह लाइव सीन दे रहे हो. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं...


हाईलाइट्स

  • कानपुर के नवाबगंज में इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे का शातिर को गिरफ्तार करने का वीडियो हो रहा वायरल
  • तमंचा खोसे शातिर को गंगा बैराज मैगी पॉइंट से दबोचा
  • पब्लिक ने वीडियो बनाकर किया वायरल, शातिर को भेजा जेल

Kanpur Police Filmy Style Video Viral : कानपुर की नवाबगंज पुलिस ने बैराज के पास एक तमंचा खोसे संदिग्ध युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है .दरअसल इस वीडियो में इंस्पेक्टर और उनका एक सिपाही शातिर युवक को कसके पकड़े हुए हैं और कोई सामने से उनका वीडियो बना रहा है. हालांकि कहने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन यह सच है...आगे देखिए

 

फिल्मी स्टाइल जैसा वीडियो (Kanpur Police Viral Video)

नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैराज के पास मैगी पॉइंट से नवाबगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा था कि मानो इंस्पेक्टर साहब कोई फिल्मी सीन दे रहे हो. हालांकि यह सच है कि उन्होंने तमंचा लगाए युवक को मैगी पॉइंट से गिरफ्तार किया है. 

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

हाथ कस के पकड़िए मैं बना रहा हूँ वीडियो

दरअसल नवाबगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे अपने सख्त तेवर के लिए जाने जाते हैं.बैराज स्थित मैगी पॉइंट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. सूचना मिली थी कि सन्दिग्ध युवक असलहा लिए हुए मैगी पॉइंट पर है, गस्त के दौरान इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने छापा मारकर मौजूद शातिर को दबोच लिया.इस दौरान पब्लिक ने सामने से उनका पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया. वीडियो में देखा जा सकता है इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे शातिर को पकड़े हुए हैं जो कमर में तमंचा खोसे हुआ हैं.उनके साथी सिपाही भी उसे कस के पकड़े हुए हैं .वहीं सामने वीडियो बनाने वाला शख्स कहते हुए भी दिखाई दे रहा है कि हाथ कस के पकड़ियेगा मैं वीडियो बना रहा हूं..

वायरल वीडियो की आने लगी प्रतिक्रियाएं (Police Viral Video)

वीडियो बनाने वाला शख्स आम पब्लिक बताया जा रहा है जो कहते हुए दिखाई दे रहा है कि पकड़े रहिए मैं वीडियो बनाता हूँ,.यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा ही लगता है, हालांकि यह सच है उन्होंने शातिर को असलहे के साथ पकड़ा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया भी आ रही हैं.

शातिर को भेजा जेल (Kanpur Police Viral Video)

इस मामले में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक तमंचा लगाए हुए मैगी पॉइंट पर मौजूद है. जब उसे रोकना चाहा तो भागने लगा भागने के दौरान उसको पकड़ लिया गया. पकड़ा गया आरोपी ख्योरा भोपाल पुरवा निवासी आजाद बहादुर है. फिलहाल आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर को जेल भेज दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us