Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur nagar nikay chunav 2023 : कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

कानपुर नगर निकाय चुनाव फोटो नगर निगम:

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है जहां रविवार को चुनाव आयोग ने निर्वाचन की तारीखों का ऐलान कर दिया है,यह नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे जिसमें पहला चरण 4 मई और दूसरा चरण 11 मई को होगा वहीं 13 मई को परिणाम आएंगे।

हाईलाइट्स

  • यूपी में बजा नगर निकाय चुनाव का बिगुल
  • कानपुर निकाय चुनाव में लगभग 23 लाख मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
  • कानपुर में 11 मई को दूसरे चरण में होना है चुनाव

Kanpur nagar nikay chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है, कानपुर में दूसरे चरण यानी 11 मई को चुनाव सम्पन्न होगा, नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जहां अपनी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी देर शाम अधिसूचना व तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तीव्रता दे दी है.

कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

 कानपुर का निकाय चुनाव हमेशा अलग और खास रहता है,यहां नगर निगम के 110 वार्ड है, जिनमें 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता इस बार निकाय चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।  कानपुर में 562 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1834 बूथ है.  कानपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है जिसको लेकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय द्विवेदी ने अपनी सभी तैयारियों को पूरा बताया है और कहा कि सभी का लगातार रिव्यू किया जा रहा है, पीठासीन अधिकारियों और कार्मियों का प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू हो चुका है.

अधिकारियों व कार्मिकों को चरणबद्ध तरह से दिया जा रहा प्रशिक्षण

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

चुनाव की अधिसूचना देर शाम जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गयी है तो वही आचार संहिता लागू होते ही चौराहों पर लगी होर्डिंग्स को भी हटवाना शुरू कर दिया गया है  । निर्वाचन में लगने वाले पीठासीन अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है . नगर निगम की मतगणना नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में की जाएगी चुनाव सम्पन्न होने के बाद ईवीएम को यहीं पर जमा किया जाएगा। मतदान 11 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

10 Apr 2023 By Vishal Shukla

Kanpur nagar nikay chunav 2023 : कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

हाईलाइट्स

  • यूपी में बजा नगर निकाय चुनाव का बिगुल
  • कानपुर निकाय चुनाव में लगभग 23 लाख मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
  • कानपुर में 11 मई को दूसरे चरण में होना है चुनाव

Kanpur nagar nikay chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है, कानपुर में दूसरे चरण यानी 11 मई को चुनाव सम्पन्न होगा, नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने जहां अपनी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी देर शाम अधिसूचना व तारीखों का ऐलान होने के बाद प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तीव्रता दे दी है.

कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग

 कानपुर का निकाय चुनाव हमेशा अलग और खास रहता है,यहां नगर निगम के 110 वार्ड है, जिनमें 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता इस बार निकाय चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे।  कानपुर में 562 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1834 बूथ है.  कानपुर में दूसरे चरण में चुनाव होना है जिसको लेकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय द्विवेदी ने अपनी सभी तैयारियों को पूरा बताया है और कहा कि सभी का लगातार रिव्यू किया जा रहा है, पीठासीन अधिकारियों और कार्मियों का प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू हो चुका है.

अधिकारियों व कार्मिकों को चरणबद्ध तरह से दिया जा रहा प्रशिक्षण

चुनाव की अधिसूचना देर शाम जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गयी है तो वही आचार संहिता लागू होते ही चौराहों पर लगी होर्डिंग्स को भी हटवाना शुरू कर दिया गया है  । निर्वाचन में लगने वाले पीठासीन अधिकारियों व कार्मिकों को प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है . नगर निगम की मतगणना नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी में की जाएगी चुनाव सम्पन्न होने के बाद ईवीएम को यहीं पर जमा किया जाएगा। मतदान 11 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को सुबह 8:00 बजे से शुरू हो जाएगी.

Latest News

लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान
लखनऊ के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद...
Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण
Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us