Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Westindies First Odi : भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर सबकी निगाहें

India Vs Westindies First Odi : भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर सबकी निगाहें
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से बारबडोस में खेला जाएगा. आगामी एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप से पहले तैयारी को लेकर टीम इंडिया इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आज़म सकती है.


हाईलाइट्स

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज, शाम 7 बजे से होगा शुरू
  • सूर्यकुमार यादव पर रहेगी नज़र, भारतीय टीम का पलड़ा भारी
  • वर्ल्ड कप से पहले तैयारी को लेकर टीम इंडिया इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकती है

First ODI in Barbados today : टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर टिकी हुई है.दोनों टीमों की बात करें तो भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है.जबकि वेस्टइंडीज की युवा टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.उन्हें घरेलू ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिल सकता है.खैर निर्णय तो मैच के बाद पता चल ही जायेगा.फिलहाल पहले मैच को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर नज़र

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलन्द है.अब टीम की नजर गुरुवार से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज पर रहेगी.तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे बारबडोस ग्राउंड पर खेला जाएगा. सूर्य कुमार यादव की टीम में वापसी हुई है.उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह शामिल किया गया है.माना जा रहा है कि सूर्य कुमार चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.इससे पहले सूर्य ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 3 वनडे मैचों में पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे. अब चयनकर्ताओं ने फिर उन्हें वनडे में मौका दिया है.इस बार वे निराश नहीं करना चाहेंगे.उन्होंने नेट पर जमकर पसीना भी बहाया.

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया आजमा सकती है कुछ खिलाड़ियों को

Read More: IND Vs Nz T20: अभिषेक का शानदार प्रदर्शन जारी ! पुराने रंग में लौटे कप्तान सूर्य, जीती सीरीज़

आगामी एशिया कप और अक्टूबर में होने जा रहे विश्वकप से पहले टीम इंडिया टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.जिससे उनकी तैयारी का पता चल सके.इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.सर्जरी के बाद टीम में केएल राहुल की भी वापसी हुई है.जबकि टीम में विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और ईशान किशन भी है.फिलहाल किसे मौका मिलता है यह शाम को पता चल जाएगा.

पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे. फिर विराट कोहली, चौथे नम्बर पर सूर्य कुमार उतर सकते हैं.गेंदबाजी में उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है.

Read More: Indore Odi News: पहली दफा न्यूजीलैंड ने भारत में जीती एकदिवसीय सीरीज़ ! नहीं काम आया विराट का शतक

वेस्टइंडीज को घर का मिल सकता है फायदा

Read More: India Vs Nz Odi News: मिचेल का धमाकेदार शतक ! कीवीज़ की शानदार जीत

यदि मैच प्रेडिक्शन की बात करें, तो आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज की टीम में भी दो ऐसे मैच विनर खिलाड़ी हैं. कप्तान शाई होप और हैटमौयर जो मैच का रुख बदल सकते हैं. बाकी टीम युवा है.फिलहाल उन्हें घर पर खेलने का फायदा मिल सकता है.इसलिए टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती.

दोनों टीमों के संभावित प्लेईंग इलेवन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और उमरान मलिक.

वेस्टइंडीज- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंकलेयर और यानिक कैरियह

Latest News

UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति UP Chunav 2027: क्या मायावती एक बार फिर लगाएंगी ब्राह्मणों पर दांव, 2007 दोहराने की है तैयारी, जानिए रणनीति
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है. ब्राह्मण समाज को केंद्र में रखकर...
Fatehpur UPPCL News: बिजली विभाग में फर्जीवाड़े का आरोप, बाबू डमी अकाउंट के जरिए करता है खेल, होगी जांच
Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू
UPPCL News: यूपी में 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, 1400 करोड़ की वसूली पर उठे सवाल, इस दिन होगा बड़ा आंदोलन
आज का राशिफल 07 फरवरी 2026: नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य को लेकर क्या कहते हैं सितारे
Fatehpur News: प्रेम में टूटा नयन, सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर ट्रेन के सामने लगा दी छलांग, मुस्लिम युवती से था संबंध
Ghuskhor Pandit Vivad: मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल पर बवाल, सड़क से कोर्ट तक पहुंचा विवाद

Follow Us