Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ind Vs Pak World Cup 2023 : अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह ! होटल्स फुल-लाखों में सुइट्स हुए बुक

Ind Vs Pak World Cup 2023 : अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह ! होटल्स फुल-लाखों में सुइट्स हुए बुक
भारत-पाक मैच को लेकर अहमदाबाद में होटल्स हुए बुक,फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

आगामी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है.14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है.जिसको लेकर अहमदाबाद में धड़ाधड़ होटल्स बुक हो रहे हैं. आलम यह है कि अभी वर्ल्ड कप टिकट्स के रजिस्ट्रेशन ही शुरू हुए हैं.अभी से ये हाल है तो जब मैच का समय नजदीक होगा तब क्या होगा.


हाईलाइट्स

  • अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को सुपर मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का,अहमदाबाद के होटल्स हो
  • अबतक लगभग 2,3 5 स्टार होटल्स हो गए बुक,जबदरस्त क्रेज
  • किराया भी 20 हज़ार से पहुंच रहा सूट का किराया लाखों में,वर्ल्ड कप के टिकट्स को लेकर रजिस्ट्रेशन हो गए

The hotels in Ahmedabad are already full for the India-Pak match : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दर्शकों में जबदरस्त उत्साह देखा जा रहा है.अहमदाबाद के छोटे-बड़े होटल्स बुक हो चुके हैं.जबकि मैच के टिकट्स भी वर्ल्ड कप के अभी मिलना शुरू नहीं हुआ है.ऐसे में मैच से पहले ही फैंस में मैच देखने को लेकर क्रेज़ देखते बन रहा है.माना जा रहा है कि बाहर से 30 प्रतिशत दर्शक मैच देखने पहुंचेंगे.ऐसे में अहमदाबाद के छोटे बड़े होटल बुक हो जाएंगे तो फिर शहर के बाहर ही दर्शकों को होटल लेने होंगे.जैसे मैच की तारीख नजदीक आएगी होटल्स के रेट्स भी आसमान छुएंगे.

 

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस में गजब उत्साह,होटल अभी से फुल

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच होना है.फैंस ने अभी से अहमदाबाद के छोटे-बड़े होटल्स बुक करना शुरू कर दिया है.होटल फुल होने लगे हैं.यहां होटल्स के रेट्स भी आसमान छूने लगे हैं.दर्शकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है.

30 प्रतिशत दर्शक बाहर से आने की उम्मीद होटल्स धड़ाधड़ बुक

दरअसल वर्ल्ड कप 2023 ,5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.उद्घाटन और फाइनल मैच के साथ ही 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर अभी से होटल्स बुक होना शुरू हो गया है.वजह यह भी है कि देश का सबसे बड़ा ग्राउंड के साथ दर्शक क्षमता भी 1 लाख लोगों की है.फैन्स को भारत-पाक के मैच का बेसब्री से इंतजार है.जिसके लिए छोटे-बड़े 3 स्टार 5 स्टार होटल के रुम बुक होने लगे है.20 हज़ार से लेकर एक लाख रुपये तक रूम बुक हो रहे हैं.प्रेजिडेंट सुइट्स 2 से ढाई लाख तक जा रहा है.30 प्रतिशत दर्शक गुजरात से बाहर से आने की संभावना है.

अहमदाबाद के होटल्स हो रहे फुल

उधर अहमदाबाद में मैच को लेकर जिस तरह से फैन्स होटल्स और शेयरिंग फ्लैट्स बुक कर रहे हैं. ऐसे में जब मैच की डेट नज़दीक आएगी तो शहर के बाहर भी होटल्स बुक होंगे. अभी से यहां छोटे-बड़े होटल्स भरने लगे हैं.गुजरात के बाहर से ही काफी दर्शक यहां पहुँचेंगे. टिकट्स के रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो गए हैं.हालांकि अभी टिकट नहीं मिलना शुरू हुआ है.ऐसे में भारत-पाक मैच को लेकर जो क्रेज़ यहां देखा जा रहा है.अभी और इतना क्रेज़ कहीं नही देखा गया.

ऐसे कराएं टिकट्स का रजिस्ट्रेशन

फ्लाइट्स के टिकट के दाम भी बढ़ रहे हैं.टिकट के रजिस्ट्रेशन के लिए (www.cricketworldcup.com/register) इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.नाम ,पता,देश अन्य बेसिक जानकारी देनी होगी.इसके साथ ही टिकट के लिए 25 अगस्त तक इंतजार करना होगा.30 अगस्त से भारतीय मैचों के टिकट्स मिलेंगे.जबकि भारत और पाकिस्तान मैच के टिकट 3 सितंबर को मिलेंगे.सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को मिलेंगे.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us