Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Heat Stroke In Up : प्रचण्ड गर्मी से बढ़ा हीटस्ट्रोक सीधे कर रहा अटैक, Ballia में अबतक 74 लोगों की मौत

Heat Stroke In Up : प्रचण्ड गर्मी से बढ़ा हीटस्ट्रोक सीधे कर रहा अटैक, Ballia में अबतक 74 लोगों की मौत
यूपी में बढ़ रहे हीटस्ट्रोक के मामले,फोटो -सोशल मीडिया

Heat Stroke In Ballia UP: यूपी में भीषण गर्मी और लू की वजह से त्राहिमाम मचा हुआ है. वहीं अब गर्म हवाओं और लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है .जिसका आमजनमानस पर गहरा असर पड़ रहा है. आलम यह है कि बलिया जिले में पिछले 3 दिनों के अंदर 74 लोगों की हीटस्ट्रोक के चलते मौत हो गई.जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है, फिलहाल इतनी मौतों के बाद चिकित्सक लोगों को हीटस्ट्रोक से बचाव की सलाह भी दे रहे हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी में गर्मी से हाल बेहाल, बलिया में हीट स्ट्रोक से बढ़े मौत के आंकड़े
  • बलिया जिले में 3 दिन में 74 की मौत, स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प
  • चिकित्सक हीटस्ट्रोक से बचाव की दे रहे सलाह,खूब पानी पियें, घर से बाहर कम निकले

74 Died of Heat Stroke in Ballia : यूपी के कई जिलों में सुबह से ही आसमान से आग निकल रही है. धीरे-धीरे गर्म हवाओं ने लू की चादर ओढ़ ली और फिर बन गया हीट स्ट्रोक जो मानव शरीर पर सीधे अटैक कर रहा है,नतीजा अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी और लोगों की मौत के आंकड़े भी बढ़ने लगे.

 

कोरोना काल से भी ज्यादा बदतर हाल

यूपी के बलिया जिले का हाल कोरोना काल से भी ज्यादा बदतर हो चला है. दरअसल बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है. सुबह होते ही गर्म हवाओं के थपेड़े लू में परिवर्तित हो जाते हैं. जो सीधा मानव शरीर पर अटैक करते हैं और हीटस्ट्रोक का रूप ले रहे हैं.

Read More: Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

पिछले 3 दिनों में 74 मौतें (Ballia Heat Stroke Death)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

बलिया जिले में हीटस्ट्रोक के चलते पिछले 3 दिनों में 74 मौत हो जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. आलम यह है कि बलिया के अस्पतालों में एक भी बेड खाली नहीं है. ज्यादातर मरीज हीट स्ट्रोक के ही सामने आ रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग काफी चिंतित है. बलिया में इन दिनों तापमान 44 डिग्री के आसपास जा रहा है जिससे गर्मी अपने प्रचंड रूप में दिखाई दे रही है . बीते 3 दिनों में जो आंकड़े बता रहे हैं अब तक 74 मरीजों की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

शव ले जाने के लिए कम पड़ी एम्बुलेंस

अस्पताल के कर्मचारियों का यहां तक कहना है कि इतनी मौतें तो कोरोना से भी नहीं हुई जितनी इन 3 दिनों में मौत के आंकड़े बढ़े हैं. शव ले जाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गई. जहां लोगों ने अपने निजी वाहनों से अपने अपने परिजन के शवों को ले जाकर घाट पर अंतिम संस्कार किया, तो उधर घाटों पर भी अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगानी पड़ रही है.

चिकित्सा अधीक्षक भी चिंतित (Ballia Heat Stroke News)

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिवाकर का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक बढ़ रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है. खास तौर पर डायरिया, बुखार, तेज सांस चलना और हीटस्ट्रोक के ज्यादा मरीज आ रहे हैं. इनका इलाज भी पूरी तरह से किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी सुधार पूरी तरह नहीं दिखाई दे रहा.

फिजिशियन ने दी सलाह (Ballia Heat Stroke Death)

बलिया में हीट स्ट्रोक से हुई मौतों के बाद अस्पतालो में जहां-जहां भी भीषण गर्मी से बचाव को लेकर एसी ,कूलर नहीं लगे थे वहां पर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है,जिससे मरीजों को राहत मिल सके. फिजीशियन ने इस भीषण गर्मी से बचने के लिए बताया कि खूब पानी पिये, ज्यादा फलों का सेवन करें और धूप में कम ही निकलें साथ ही अपने को कवर्ड करके घरों से निकले यदि जरूरत हो तो अन्यथा घर पर रहें तो बेहतर रहेगा.

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us