Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Hanuman Janmotsav 2023 : फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव मंदिरों में हुए सुंदरकांड

Hanuman Janmotsav 2023 : फतेहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव मंदिरों में हुए सुंदरकांड
कार्यक्रम में मौजूद एसपी राजेश कुमार व विहिप के वीरेंद्र पांडेय व अन्य

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पूरे जिले में सुंदरकांड के पाठ और भंडारों का आयोजन हुआ. विहिप औऱ बजरंग दल द्वारा कई मंदिरों में आयोजन कराए गए.


हाईलाइट्स

  • हनुमान जन्मोत्सव की जनपद में रही धूम..
  • मंदिरों में हुए सुंदरकांड के आयोजन..
  • विहिप और बजरंग दल के नेतृत्व में कई मंदिरों में हुए कार्यक्रम..

hanuman janmotsav 2023 : हनुमान जन्मोत्सव का पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जगह जगह भंडारे और सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ. विश्व हिन्दू परिषद व  बजरंगदल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे व सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

कार्यक्रम में पहुँचें विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौक़े पर बजरंगदल द्वारा सम्पूर्ण देश मे भंडारे व सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है. फतेहपुर जिले में भी समस्त प्रखंडों में भव्य हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया है. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह भी पहुँचें. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय शंकर, शानू सिंह मिंटू सोनी, मोनू सोनी, पप्पू, जीतू, केतू वैभव, नीरज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

साल में दो बार मनाया जाता है हनुमान जन्मोत्सव..

हनुमान जन्मोत्सव (जयंती ) साल में दो बार मनाई जाती है. साल की पहली हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है और दूसरी कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. हनुमान जयंती मनाने के बारे में बात की जाए तो एक तिथि को विजयअभिनंदन के रूप में मनाया जाता है, जबकि दूसरी तिथि को जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us