Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : आग का तांडव, किराने की दुकान में लगी भीषण आग-बिल्डिंग काले धुंए के गुबार में तब्दील,डीएम-पुलिस कमिश्नर मौके पर

Kanpur News : आग का तांडव, किराने की दुकान में लगी भीषण आग-बिल्डिंग काले धुंए के गुबार में तब्दील,डीएम-पुलिस कमिश्नर मौके पर
किराना स्टोर में आग

कानपुर में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है जहां सुबह दो दुकाने काकादेव क्षेत्र में जलकर खाक हो गई तो वहीं शाम को एक किराना स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग के गुबार में तब्दील हो गई, मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गयी तो वही डीएम और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए जहां दमकल और पुलिस के साथ लोगों ने अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में एक किराना स्टोर में लगी भीषण आग
  • आग ने पूरी बिल्डिंग को लिया चपेट में,मौके पर डीएम और पुलिस कमिश्नर पहुंचे
  • दमकल कर्मियों व पुलिस की मदद से लोगो को सुरक्षित निकाला

Fire broke out in the grocery store : कानपुर में मंगलवार का दिन मौसम के हिसाब से भी बहुत गर्म रहा ,शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में आग का तांडव दिखाई दिया जहां सुबह काकादेव क्षेत्र में 2 दुकानों में भीषण आग लगी थी तो वही शाम को किदवई नगर क्षेत्र के सोटे बाबा मंदिर के पास स्थित राकेश जनरल स्टोर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग दुकान समेत पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया, इस दौरान आग की लपटों से पूरी बिल्डिंग काले धुएं के गुबार में तब्दील हो गई, धुंए का भयावह मंजर देख  लोग दंग रह गए ,आनन-फानन में दमकल विभाग को सूचना दी वही आग की सूचना पर डीएम विशाख जी अय्यर और पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड समेत भारी फोर्स भी पहुंचा जहां दमकल व पुलिस की मदद से बिल्डिंग के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ.

नीचे थी दुकान ऊपर था मकान

किदवई नगर स्थित सोटे बाबा मंदिर के पास राकेश किराना स्टोर की दुकान है जो आज बंद थी, उस दुकान के मालिक का परिवार उसी बिल्डिंग में ऊपर रहता है शाम 5 बजे अचानक किराना स्टोर में आग लग गई और इस आग ने गोदाम और ऊपर स्थित मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, और पूरी बिल्डिंग काले धुंए में तब्दील हो गई घटना की सूचना पर डीएम और पुलिस कमिश्नर समेत दमकल और भारी फोर्स पहुंचा जहां दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के चलते मकान के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और आग पर भी काबू पाया , हालांकि आग की सही वजह नही पता चल सकी है लेकिन कयास लगाए जा रहे कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है.

डीएम और पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

उधर आग की सूचना पर डीएम और पुलिस कमिश्नर समेत भारी फोर्स भी पहुंच गया,डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किराना स्टोर में आग लगी है दमकल और पुलिस बल के साथ सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है.वही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि राकेश जनरल स्टोर में आग लगी थी सूचना पर दमकल और पुलिस के जवानों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है और बिल्डिंग के अंदर जो लोग थे उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया है कोई जनहानि नही हुई है नुकसान कितना हुआ है इसका बाद में एस्टीमेट निकलवाया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us