Fatehpur Uttar Pradesh : फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा एक ही बाइक में सवार 6 लोग घायल कानपुर रेफर
On
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. नवजात बच्ची सहित हादसे में 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं. सभी को कानपुर रेफर किया गया है.
हाईलाइट्स
- बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा..
- एक ही बाइक पर सवार थे 6 लोग..
- नवजात बच्ची सहित सभी 6 घायल...
Fatehpur Uttar Pradesh : फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके चलते बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए. मां के साथ बाइक में बैठी 2 माह की नवजात बच्ची सहित 6 लोग हादसे में घायल हैं. सभी की हालत गम्भीर है. कानपुर के लिए रेफर किया गया है.
एक ही बाइक पर सवार थे कुल 6 लोग..

बाइक में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 स्थित रामपुर रेवाड़ी के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मां ममता सहित 4 लोगों को कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया है.
Related Posts
Latest News
21 Oct 2026 19:04:25
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
