Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Tomato Stolen: फतेहपुर में अब सोना नहीं टमाटर हो रहे चोरी, जानिए Akhilesh Yadav ने कैसे ली चुटकी

Fatehpur Tomato Stolen: फतेहपुर में अब सोना नहीं टमाटर हो रहे चोरी, जानिए Akhilesh Yadav ने कैसे ली चुटकी
फतेहपुर में टमाटर चोरी होने पर अखिलेश ने किया ट्वीट : फोटो साभार गूगल

यूपी के फतेहपुर में टमाटर (Tomato) चोरी होने के बाद बाद सनसनी मच गई है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव ने इस चोरी को लेकर चुटकी भरे अंदाज में ट्वीट किया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में 25 किलो टमाटर सहित सब्जी चोरी की वारदात
  • औंग बाजार से टमाटर चोरी दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर
  • फतेहपुर में टमाटर चोरी होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

Fatehpur Tomato Stolen Akhilesh Yadav: यूपी के फतेहपुर में टमाटर अदरक और मिर्च की चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी मचा दी है. सब्जियों के बढ़े हुए दाम ने जहां एक ओर लोगों की जेब में डाका डाला है वहीं चोर सोने चांदी की चोरी छोड़ टमाटर की चोरी में लगे हुए हैं. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि "अब स्‍पेशल टास्‍क फोर्स का नाम बदलकर स्‍पेशल टमाटर फोर्स कर देना चाहिए"

फतेहपुर में कैसे हुई टमाटर चोरी (Fatehpur Tomato Stolen)

फतेहपुर के औंग (Aung) बाजार से 25 किलो टमाटर 10 किलो अदरख और दस किलो मिर्च की चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह जब आढ़ती अपने दुकान पहुंचा तो उसकी सब्जियां वहां से गायब थीं. बताया जा रहा है कि नईम खान और राम ने साझे में आढ़त बाजार में दुकान खोल रखी थी.

मंगलवार को बांस की फंट्ठी और रस्सी से दुकान को बंद कर घर चले गए अक्सर सब्जी के आढ़ती ऐसा ही करते हैं क्यों कि उन्हें सब्जी की चोरी का डर नहीं रहता. बुधवार को जब नईम खान और राम अपनी दुकान पहुंचे तो वहां का नज़ारा ही अलग था टमाटर अदरख और मिर्च गायब थीं. देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया चोरी की वारदात से सभी आढ़ती सतर्क हो गए हैं. मामले में पुलिस को दो लोगों खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस तक पहुंचा टमाटर चोरी का मामला

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

औंग बाजार से करीब 20 हज़ार की सब्जी चोरी में दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है. थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कामता प्रसाद और मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ तहरीर दी गई थी दोनो व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि ये दोनो कस्बे के ही रहने वाले हैं

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us