Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Thariyav Thana Murder News : फतेहपुर में किसान की लूट के बाद हत्या पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur Thariyav Thana Murder News : फतेहपुर में किसान की लूट के बाद हत्या पुलिस जांच में जुटी
मृतक फाइल फोटो

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत शुक्रवार रात ट्यूबवेल में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई. हत्याकांड की सूचना से पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है.

Fatehpur Thariyav Thana Murder News : फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में एक किसान की बदमाशो ने लूट के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. किसान अपने ट्यूबवेल सो रहा था. सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के पहुँचने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पहुँचीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तलकापुर गांव निवासी छत्रपाल पासवान ( 65 ) खेतों की रखवाली के लिए अपने ट्यूबवेल में सोते थे.शुक्रवार रात भी वह ट्यूबवेल में सो रहे थे. मृतक के छोटे बेटे श्याम बाबू ने बताया कि वह बीती रात पिता को खाना देने गया हुआ था. खाना देकर वह वापस घर लौट आया था. सुबह गांव के ही श्यामलाल पानी लगाने के लिए ट्यूबवेल पहुँचें तो उन्होंने पिता छत्रपाल का खून से लथपथ शव देखा. शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई थी. 

श्यामबाबू ने बताया कि पिता सोने की चैन औऱ अंगूठी भी पहनते थे. वह भी गायब है. मोबाइल भी हत्यारोपी उठा ले गए हैं.

किसी अपने का हो सकता है हाँथ..

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

घटनास्थल पर सीओ थरियांव डीसी मिश्रा के साथ थरियांव थाना अध्यक्ष, हथगाम थाना अध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल पहुँचा. फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के पीछे किसी अपने का हाँथ हो सकता है. क्योंकि किसान ट्यूबवेल में बने कमरे की छत पर सो रहा था. वहीं पहुँचकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us