Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान ! पीसीएस (जे) में सेलेक्ट होकर संभालेंगे जज की कुर्सी

Fatehpur News: फतेहपुर के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान ! पीसीएस (जे) में सेलेक्ट होकर संभालेंगे जज की कुर्सी
फतेहपुर युवकों ने मारी बाजी पीसीएस जे की परीक्षा में हुए सफल : फोटो साभार सोसल मीडिया

Provincial Civil Service : यूपी लोग सेवा आयोग (UPPSC) की PCS J की परीक्षा में फतेहपुर के कई युवकों ने सफलता पाकर जिले का मान बढ़ाया है. जज की कुर्सी संभालने वाले होनहारों की सफलता से जिले में खुशी की लहर है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के युवाओं को पीसीएस जे में मिली सफलता, बनेंगे जज
  • फतेहपुर में किसान वकील और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के बेटों मारी बाजी
  • जिले के होनहारों की सफलता से लोगों में खुशी की लहर, जज की कुर्सी पर बैठ करेंगे न्याय

Fatehpur PCS J Result 2022 News Provincial Civil Service: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे की परीक्षा में सफलता पाकर फतेहपुर के युवाओं ने जिले का मान बढ़ाया है. विनय कुमार पांडेय ने 39 वीं रैंक हासिल की है वहीं आलोक वर्मा को 233 वीं रैंक मिली है साथ ही डेंडासई के मुनि कुमार सिंह ने 277 वीं रैंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है.

विनय ने पहले प्रयास में क्रैक की पीसीएस जे की परीक्षा

मूलरूप से फतेहपुर के रहने वाले विनय कुमार पांडेय ने अपने पहले प्रयास में 39 वीं रैंक अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है. विनय के पिता अश्वनी कुमार पाण्डेय इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील हैं. जानकारी के मुताबिक विनय की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में हुई है. BA LLB की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से साथ ही राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय से LLM की पढ़ाई की है.

एयरफोर्स से रिटायर्ड आलोक ने अर्जित की 233 वीं रैंक

Read More: Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर की बिंदकी तहसील के रहने वाले आलोक वर्मा ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता पाई है. भारतीय वायु सेना से बीआरएस लेने वाले आलोक वर्तमान में अलीगढ़ के सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने एक्स सर्विसमैन कोटे से प्रथम स्थान हासिल किया है. आलोक के पिता रामदास वर्मा भी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है. आलोक की पत्नी शशि वर्मा परिषदीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

किसान के बेटे मुनि को मिली 277 वीं रैंक

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

फतेहपुर के धाता विकास खंड के डेंडासई के रहने वाले मुनि कुमार सिंह ने पीसीएस जे की परीक्षा में 277वीं रैंक प्राप्त की है. वर्तमान में इनका परिवार शहर के खुशवक्तराय नगर में रहता है. मुनि के पिता अवधेश कुमार सिंह एक किसान हैं और माता संगीता देवी शिक्षिका हैं. मुनि की प्रारंभिक शिक्षा खागा से हुई है उसके बाद इन्होंने बीएचयू से कानून की शिक्षा प्राप्त की है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us