Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में हिंदू छात्रा से प्रधान के भांजे शाबान कुरैशी ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म ! खंडहर में ले जाकर बनाया वीडियो

Fatehpur News: फतेहपुर में हिंदू छात्रा से प्रधान के भांजे शाबान कुरैशी ने साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म ! खंडहर में ले जाकर बनाया वीडियो
फतेहपुर में हिंदू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर जिले के हथगांव क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां कॉलेज से घर लौट रही बीए की छात्रा को बीच रास्ते से घसीटकर विशेष समुदाय के युवक शाबान ने उसका अपहरण किया फिर उसे खंडहर में ले गया. जहां युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया और फिर गैंगरेप किया. यही नहीं आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया. पीड़ित छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीमें गठित की और आरोपितों की तलाश शुरू की.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के हथगांव में बीए की छात्रा के साथ मुस्लिम युवक व साथियों ने किया गैंगरेप
  • नशीला पदार्थ सुंघाकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
  • परिजनों की तहरीर पर आरोपितों की तलाश में जुटी थी पुलिस, आरोपित मुस्लिम युवक को किया गिरफ्तार

Fatehpur Gang Rape News : उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बना रही है. बावजूद दरिंदों को इस बात का जरा सा भी भय नहीं दिखता. फतेहपुर में जिस तरह से एक छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने साथियों संग मिलकर जो दरिंदगी की उसके लिए तो इन सभी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि इनकी रूह कांप जाए. फिलहाल इस गम्भीर मामले में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शाबान कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है 

 

मुस्लिम युवक व उसके साथियों ने हिन्दू युवती संग किया गैंगरेप

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां क्षेत्र के मुस्लिम युवक जो प्रधान का भांजा बताया जा रहा है, उसपर आरोप है कि उसने क्षेत्र में रहने वाली बीए की छात्रा को बीच रास्ते में रोक कर उसका अपहरण किया, और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. यही नहीं विरोध करने पर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

खंडहर में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

जानकारी के मुताबिक मामला एक सप्ताह पहले का है, यहां हथगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली हिंदू युवती जो बीए की छात्रा है.  बताया जा रहा है बीते 1 सितंबर को जब वह अपने कॉलेज से लौट रही थी, तभी प्रधान के भांजे शाबान कुरैशी ने उसे बीच रास्ते में रोका और उसका अपहरण कर खंडहर में ले गया. खंडहर में पहले से ही शाबान के साथी भी मौजूद थे. जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे शाबान ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जिसके बाद वह बेहोश हो गई. शाबान और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, यही नहीं गैंगरेप के बाद आरोपित युवक ने छात्र का अश्लील वीडियो भी बनाया. जब छात्रा को होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. किसी तरह से वह अपने आप को ढक कर घर पहुंची. लेकिन शर्म और डर की वजह से यह बात परिजनों को नहीं बता सकी.

इंटरनेट पर छात्रा का वीडियो हुआ वायरल, तब लगी परिजनों को घटना की जानकारी

कुछ दिन बाद जब यह अश्लील वीडियो वायरल हुआ तब जानकारी परिजनों को हुई. जिसके बाद छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई. उसने बताया मुझे धमकी दी गई थी कि अगर बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे. छात्रा के पिता हथगांव थाने पहुंचे, जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान छात्रा के परिजन आरोपित युवक के घर भी पहुंचे थे.

आरोप है कि वहाँ उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया. पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि 7 सितंबर को सूचना मिली थी एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है. जिसके बाद आरोपित की तलाश में टीम गठित की. पुलिस ने आरोपित शाबान को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की तलाश जारी है. विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us