Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शोहदे से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा ! शराब पीकर रास्ते में छेड़ता है अकील

फतेहपुर में माँ-बेटी से छेड़खानी का मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Fatehpur News Today: महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार कई कड़े नियम कानून बना रही है, इसके बाद भी ये अराजक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. मामला फतेहपुर से आया है यहां कक्षा 9 की छात्रा ने इसलिए स्कूल जाना छोड़ दिया. क्योंकि पड़ोसी युवक शराब के नशे में आये दिन विधवा मां व बेटी को रोककर छेड़खानी करता था. इस गम्भीर प्रकरण की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में मां-बेटी से छेड़खानी का मामला, पड़ोसी युवक पर आरोप
  • पड़ोसी युवक नशे में करता है मां-बेटी को रोककर छेड़खानी, बेटी ने स्कूल जाना छोड़ा
  • बकेवर थाना क्षेत्र का है मामला, मुकदमा किया दर्ज जांच में जुटी पुलिस

Neighboring youth molests mother and daughter in Fatehpur : उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून के साथ ही पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है.एन्टी रोम्यो स्क्वाड के गठन कर स्कूलों व कालेजों के आसपास बेवजह खड़े रहने वालों पर कार्रवाई की जाती है. इसके बावजूद भी कुछ अराजकतत्वों को कानून का जरा सा भी भय नहीं लगता है. फतेहपुर के एक गांव से महिला और उसकी बेटी आये दिन हो रही छेड़खानी की घटना से इतनी दहशत में हैं कि बेटी ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है और अब न्याय का दरवाजा खटखटाया है.

पड़ोसी युवक रास्ते में रोककर करता है छेड़खानी

दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली विधवा महिला का आरोप है कि उसे और बेटी को आये दिन पड़ोसी युवक अकील शराब के नशे में रास्ते मे आते-जाते वक्त छेड़खानी व फब्तियां कसता है. विरोध करने पर घर में घुसकर देख लेने की धमकी देता है. महिला की बेटी कानपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती है. अकील उसका पीछा कर रास्ते में ही रोककर उसके साथ छेड़खानी करता रहता है.

तंग आकर बेटी ने जाना छोड़ा स्कूल

Read More: Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

बेटी के साथ उसकी मां भी छेड़खानी का शिकार हुई. किसी तरह पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने एक रिश्तेदार को दी. रिश्तेदार युवक ने जब पड़ोसी युवक अकील से इस बात का विरोध किया तो उसको भी जान से मारने की धमकी दे डाला.पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.

Read More: Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी

आरोप है पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नही लिया. पीड़ित माँ का कहना है कि आज यह नौबत आ गयी कि बेटी इतनी खौफजदा है कि उसने स्कूल भी जाना बंद कर दिया. घर से हम दोनों का निकलना दूभर हो चुका है.कभी भी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

फिलहाल जब इस मामले में बकेवर थाना प्रभारी योगेश कुमार  से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. महिला की तहरीर के आधार पर पड़ोसी युवक अकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है.सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

01 Nov 2023 By Vishal Shukla

Fatehpur News: फतेहपुर में शोहदे से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा ! शराब पीकर रास्ते में छेड़ता है अकील

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में मां-बेटी से छेड़खानी का मामला, पड़ोसी युवक पर आरोप
  • पड़ोसी युवक नशे में करता है मां-बेटी को रोककर छेड़खानी, बेटी ने स्कूल जाना छोड़ा
  • बकेवर थाना क्षेत्र का है मामला, मुकदमा किया दर्ज जांच में जुटी पुलिस

Neighboring youth molests mother and daughter in Fatehpur : उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून के साथ ही पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है.एन्टी रोम्यो स्क्वाड के गठन कर स्कूलों व कालेजों के आसपास बेवजह खड़े रहने वालों पर कार्रवाई की जाती है. इसके बावजूद भी कुछ अराजकतत्वों को कानून का जरा सा भी भय नहीं लगता है. फतेहपुर के एक गांव से महिला और उसकी बेटी आये दिन हो रही छेड़खानी की घटना से इतनी दहशत में हैं कि बेटी ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है और अब न्याय का दरवाजा खटखटाया है.

पड़ोसी युवक रास्ते में रोककर करता है छेड़खानी

दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली विधवा महिला का आरोप है कि उसे और बेटी को आये दिन पड़ोसी युवक अकील शराब के नशे में रास्ते मे आते-जाते वक्त छेड़खानी व फब्तियां कसता है. विरोध करने पर घर में घुसकर देख लेने की धमकी देता है. महिला की बेटी कानपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने जाती है. अकील उसका पीछा कर रास्ते में ही रोककर उसके साथ छेड़खानी करता रहता है.

तंग आकर बेटी ने जाना छोड़ा स्कूल

बेटी के साथ उसकी मां भी छेड़खानी का शिकार हुई. किसी तरह पीड़िता ने इस बात की शिकायत अपने एक रिश्तेदार को दी. रिश्तेदार युवक ने जब पड़ोसी युवक अकील से इस बात का विरोध किया तो उसको भी जान से मारने की धमकी दे डाला.पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है.

आरोप है पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नही लिया. पीड़ित माँ का कहना है कि आज यह नौबत आ गयी कि बेटी इतनी खौफजदा है कि उसने स्कूल भी जाना बंद कर दिया. घर से हम दोनों का निकलना दूभर हो चुका है.कभी भी बेटी के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है. 

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

फिलहाल जब इस मामले में बकेवर थाना प्रभारी योगेश कुमार  से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. महिला की तहरीर के आधार पर पड़ोसी युवक अकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है.सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Latest News

Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल
शनिवार का दिन कई राशियों के लिए सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है. कुछ जातकों को...
Fatehpur News: शादी के 10 दिन बाद उजड़ गया शिवम का घर, डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Aaj Ka Rashifal: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशियों के जातक भूल से ना करें गलती, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश
Etawah Punarjanm ki kahani: पुनर्जन्म की इस हैरान कर देने वाली कहानी सुन हो जाएंगे रोंगटे खड़े ! अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इस सच्ची घटना पर लगाई थी मुहर
Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बारातियों से भरी बस डंपर से टकराकर पलटी, बड़ी संख्या में घायल
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026: शनिवार के दिन कैसे रहेंगे आपके ग्रह, जानिए दैनिक भाग्यफल में क्या कहते हैं सितारे

Follow Us