Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर की घटना : दसवीं की छात्रा ने दी जान, दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी परिजन महुआ लेने गए थे

फतेहपुर की घटना : दसवीं की छात्रा ने दी जान, दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी परिजन महुआ लेने गए थे
फतेहपुर में दसवीं की छात्रा ने दी जान

Fatehpur Suicide News : फतेहपुर में दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था. खेत से लौटे परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में फांसी से लटकता मिला दसवीं की छात्रा का शव
  • फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली थी आशा देवी
  • बोर्ड एग्जाम के नरीजे आने से पहले संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला शव

Fatehpur Student Suicide News : यूपी के फतेहपुर में दसवीं की छात्रा ने फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली. मामला थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर का है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब घर के परिजन खेत गए थे उसी समय लड़की ने कमरे को बंद कर छत से लटककर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

किसान पिता की बेटी ने क्यों की आत्महत्या 

रामपुर निवासी चंद्रभूषण पासवान एक किसान हैं उनकी बेटी आशा देवी (17) दसवीं की छात्रा थी उसने इसी वर्ष परीक्षा भी दी थी और जल्द ही परीक्षा के परिणाम आने वाले थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार घर के सभी लोगों ने साथ में भोजन किया और फिर सुबह उठकर खेतों की ओर महुआ लेने चले गए.

घर पर आशा अकेली थी बताया जा रहा है कि जब परिजन घर वापस आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था किसी तरह अंदर देखा तो आशा फांसी के फंदे से लटकी हुई थी. देखते ही देखते चारो ओर हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया है

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला था छात्रा का शव

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

दसवीं की छात्रा आशा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकता मिला था. आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. थरियांव थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी और दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया गया है. दरवाजा अंदर से बंद था इससे प्रतीत होता है कि लड़की ने आत्महत्या की हैं लेकिन किन परिस्थितियों में आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया इसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इसकी पूरी तरह जांच की जाएगी

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us