Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Encounter:फतेहपुर में देर रात चली पुलिस औऱ बदमाशों के बीच गोली एक गिरफ्तार

Fatehpur Encounter:फतेहपुर में देर रात चली पुलिस औऱ बदमाशों के बीच गोली एक गिरफ्तार
Fatehpur Encounter: गोली लगने से घायल पड़ा बदमाश अजय

यूपी के फतेहपुर में रविवार देर रात पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है.पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया है.जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है.दो बदमाश फ़रार हो गए हैं. ( Fatehpur Encounter Bindki Kotwali )

Fatehpur Encounter News:यूपी के फतेहपुर में एक बार फ़िर पुलिस औऱ बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है.पुलिस एनकाउंटर में बदमाशों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जनपद के पूर्व पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल (IPS Satpal Antil) के समय से शुरू हुआ था जो वर्तमान कप्तान राजेश कुमार सिंह के समय में भी जारी है.ताज़ा मामला बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र का है.जहां रविवार देर रात सेंट्रो कार सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ (police encounter in fatehpur) हो गई.

फतेहपुर पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह (IPS Rajesh Kumar Singh) ने अपने बयान में कहा कि बिंदकी कोतवाली पुलिस को क्षेत्र के अमौली मोड़ से 200 मीटर आगे ग्राम खजुहा के पास चेकिंग के दौरान सैंट्रो कार से 03 बदमाश उतरे तथा पुलिस पार्टी (Fatehpur Police) पर फायरिंग करते हुए भागने लगे घेराबंदी कर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसमर्पण कराने का प्रयास किया गया परन्तु बदमाशों द्वारा लगातार फायरिंग की गयी.जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त अजय पुत्र साजन निवासी बहलोलपुर एलई थाना खागा के पैर में गोली लगने पर घायल हुआ है.

अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी बंदकू 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाल में फंसा हुआ व एक जिन्दा कारतूस तथा एक मिस कारतूस बरामद हुआ है. वहीं दो बदमाश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं. फ़रार बदमाशों की तलाश की जा रही है.

एसपी (Fatehpur SP) ने बताया कि अभियुक्त अजय के विरुद्ध जनपद हमीरपुर, कौशाम्बी, रायबरेली में 13 अभियोग पंजीकृत हैं तथा गैंगेस्टर में भी जेल जा चुका है. एसपी ने बिंदकी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अजय बहुत ही शातिर अपराधी था. उसकी गिरफ्तारी जनपद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us