Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dr JK Umrao : बच्चे की मौत मामले में डॉक्टर जे.के. उमराव व स्टाफ़ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

JK Children Hospital Fatehpur

फतेहपुर के जेके उमराव अस्पताल में भर्ती एक बच्चे की मौत हो जाने के बाद अस्पताल के संचालक डॉक्टर जेके उमराव औऱ वहां के स्टाफ के विरुद्ध परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने गम्भीर धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Fatehpur Dr JK Umrao : फतेहपुर जिला मुख्यालय में जेल रोड स्थित चाइल्ड स्पेशलिस्ट जे.के.उमराव हॉस्पिटल एक बच्चे की मौत के बाद फिर से चर्चा में है. अस्पताल के संचालक डॉ. जेके उमराव औऱ वहां के स्टाफ़ के विरुद्ध मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. हांलाकि पुलिस ने मुकदमा परिजनों द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद दर्ज किया गया.

क्या है मामला...

मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी अमरीश दुबे ने अपने एक माह के बच्चे को सर्दी जुकाम हो जाने पर शहर के जेल रोड स्थित जेके उमराव हॉस्पिटल में बीते 26 दिसम्बर को भर्ती कराया था. अमरीश का आरोप है कि इस बीच अस्पताल द्वारा लगातार रुपए लिए जाते रहे. भर्ती के तुरन्त बाद दवा, खून औऱ प्लेटलेट्स के नाम पर 80 हज़ार लिए गए थे. इसके बाद लगातार पैसों की मांग की जाती रही.कई बार ऑनलाइन पेमेंट भी किया.

लेकिन उनके भर्ती बच्चे को उन्हें देखने नहीं दिया गया. 10 जनवरी को और पैसे लेकर उनके बच्चे की डेडबॉडी देकर उन्हें अस्पताल से भगा दिया गया.मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सोमवार को परिजन कलक्ट्रेट पहुँच कर धरने पर बैठ गए औऱ आरोपी डॉक्टर व स्टाफ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की. जिस पर एसडीएम ने जांच कर मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी. देर शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जेके उमराव व अस्पताल स्टाफ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी, लापवाही आदि की धराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Read More: Fatehpur UPPCL News: कोई कुछ नहीं कर पाएगा मेरा एमडी चेयरमैन से हैं संबंध ! लाखों के गबन के चलते अधिशासी अभियंता सस्पेंड

16 Jan 2023 By Shubham Mishra

Fatehpur Dr JK Umrao : बच्चे की मौत मामले में डॉक्टर जे.के. उमराव व स्टाफ़ के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur Dr JK Umrao : फतेहपुर जिला मुख्यालय में जेल रोड स्थित चाइल्ड स्पेशलिस्ट जे.के.उमराव हॉस्पिटल एक बच्चे की मौत के बाद फिर से चर्चा में है. अस्पताल के संचालक डॉ. जेके उमराव औऱ वहां के स्टाफ़ के विरुद्ध मृतक बच्चे के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. हांलाकि पुलिस ने मुकदमा परिजनों द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किए जाने के बाद दर्ज किया गया.

क्या है मामला...

मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गाँव निवासी अमरीश दुबे ने अपने एक माह के बच्चे को सर्दी जुकाम हो जाने पर शहर के जेल रोड स्थित जेके उमराव हॉस्पिटल में बीते 26 दिसम्बर को भर्ती कराया था. अमरीश का आरोप है कि इस बीच अस्पताल द्वारा लगातार रुपए लिए जाते रहे. भर्ती के तुरन्त बाद दवा, खून औऱ प्लेटलेट्स के नाम पर 80 हज़ार लिए गए थे. इसके बाद लगातार पैसों की मांग की जाती रही.कई बार ऑनलाइन पेमेंट भी किया.

लेकिन उनके भर्ती बच्चे को उन्हें देखने नहीं दिया गया. 10 जनवरी को और पैसे लेकर उनके बच्चे की डेडबॉडी देकर उन्हें अस्पताल से भगा दिया गया.मामले की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सोमवार को परिजन कलक्ट्रेट पहुँच कर धरने पर बैठ गए औऱ आरोपी डॉक्टर व स्टाफ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की. जिस पर एसडीएम ने जांच कर मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी. देर शाम कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जेके उमराव व अस्पताल स्टाफ़ के विरुद्ध धोखाधड़ी, लापवाही आदि की धराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

Tags:

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
15 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ जातकों को करियर और...
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

Follow Us