Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : घर से जेवर औऱ नगदी लेकर पड़ोसी के साथ रफूचक्कर हुई पत्नी

Fatehpur Crime News : घर से जेवर औऱ नगदी लेकर पड़ोसी के साथ रफूचक्कर हुई पत्नी
एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में पति को धोखा देकर पत्नी पड़ोसी युवक के साथ फ़रार हो गई है. अब पत्नी की तलाश में पति ऑफिसों के चक्कर लगा रहा है.


हाईलाइट्स

  • पति को धोखा देकर फरार हुई पत्नी..
  • 4 साल की बेटी को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई माँ..
  • पत्नी की तलाश में भटक रहा पति..

Fatehpur News : पत्नी के धोखे का शिकार हुआ युवक अपने परिवार सहित न्याय के लिए अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगा रहा है. लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है. मजबूरन पीड़ित युवक अपना शिकायती पत्र लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा है.मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहनीपुर गाँव निवासी विकास पुत्र शिवकुमार की पत्नी बीते 19 मार्च को घर से गायब हो गई. विकास ने काफी खोजबीन की तब पता चला उसकी पत्नी को गांव का ही सौरभ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. सौरभ के साथ गई विकास की पत्नी घर में रखे हुए ₹80000 जोकि ई-रिक्शा खरीदने के लिए इकट्ठा किए थे औऱ मां के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए जेवर भी ले गई.

विकास ने बताया उसकी शादी 2017 में हुई थी एक 4 साल की बेटी भी है वह पेंटिंग का काम करता है दिन भर घर से बाहर रहता था.

पड़ोस में रहने वाले सौरभ के साथ पत्नी का अफेयर था लेकिन इसकी भनक हमको तब लगी जब पत्नी को लेकर वह फरार हुआ. विकास ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी पत्नी जो जेवर और पैसा लेकर फरार हुई है उसको वापस दिलाया जाए.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us