Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में ज़मीन के विवाद में पति पत्नी औऱ बेटी पर धारदार हथियार से हमला

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में ज़मीन के विवाद में पति पत्नी औऱ बेटी पर धारदार हथियार से हमला
फतेहपुर में जमीनी विवाद में घायल लोग : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंर्तगत ज़मीन पर क़ब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों औऱ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसके चलते पति पत्नी औऱ बेटी घायल हो गए हैं.पत्नी की हालत गम्भीर बताई जा रही है.

Fatehpur News : फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र अंर्तगत ज़मीन के विवाद में बुधवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों औऱ धारदार हथियार से हमला बोल दिया. जिसके चलते पति पत्नी औऱ बेटी घायल हो गईं.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी शिवेंद्र सिंह चौहान को गांव के बाहर ज़मीन का एक पट्टा हुआ था. उसी गाटा संख्या से जुड़े गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों का पट्टा है. शिवेंद्र ने बताया कि दूसरा पक्ष उसकी पट्टे के ज़मीन पर जबरन कब्जा किए हुए है, कई बार शिकायत किए जाने बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है. बुधवार शाम दूसरा पक्ष पट्टे की जमीन पर पक्का निर्माण करा कब्जा कर रहा था. डायल 112 पर सूचना दी.

मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने काम बन्द करने के लिए कहा, लेकिन वह लोग नहीं माने. इसी बीच पत्नी उर्मिला औऱ बेटी प्रीति मौक़े पर पहुँचे. आपस में कहासुनी होने लगी. जिसके बाद दूसरे पक्ष के रमेश, बिंदा चरण, पुल्लु, राधे औऱ शिवप्रताप आदि ने मिलकर हमला बोल दिया. पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. 

शिवेंद्र ने बताया कि वह अपनी बुआ के यहां छीमी पुरइन में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गया हुआ था. बुधवार शाम गांव लौटा था. उसने बताया वह भी विवाद के बीच मौक़े पर पहुँचा था, आरोपियों ने उस पर भी लाठी डंडों से हमला बोल दिया. 

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज़..

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

मारपीट में घायल हुए उर्मिला, प्रीती औऱ शिवेंद्र हथगाम के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचें थे. जहां से बेहतर इलाज़ के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल पहुँच गए हैं. शिवेंद्र का आरोप है कि थाने की पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है. 

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

इस मामले में सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us