Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Court News : फतेहपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किडनैपिंग के मामले में दो लोगों को उम्रकैद

Fatehpur Court News : फतेहपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किडनैपिंग के मामले में दो लोगों को उम्रकैद
फतेहपुर में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास : फोटो प्रतीकात्मक

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur News) में नाबालिग छात्रा को बहलाकर अगवा करने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पैंतीस-पैंतीस हज़ार अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है.घटना को अंजाम देने वाले रिश्ते में मुंहबोले मामा लगते थे


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा
  • फतेहपुर के खखरेडू थाना क्षेत्र में साल 2019 में हुई थी घटना
  • किशनपुर थाना क्षेत्र की छात्रा अपने मामा के घर खखरेडू थाना क्षेत्र में रहकर कर रही थी पढ़ाई

Fatehpur Court News : यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें रिश्ते में मामा लगने वाले दो लोगों ने एक नाबालिक छात्रा को बहलाकर पहले किडनैप किया फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पास्को कोर्ट ने सोमवार को दोनो अपराधियों को 35-35 हज़ार अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है.

फतेहपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म रिश्ते में थे मामा(Fatehpur Gang Rape)

फतेहपुर में रिश्तों को शर्मशार करते हुए दो मुंहबोले मामा ने एक नाबालिग छात्रा को अगवा करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. मामला वर्ष 2019 खखरेडू थाना क्षेत्र का है जहां किशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा अपने मामा के यहां रहती थी. जानकारी के मुताबिक छात्रा परीक्षा देने गई थी तभी कुशल सिंह वा आशीष मिश्रा वहां पहुंचे और छात्रा को पिता के एक्सिटेंट की झूठी कहानी सुनाकर अपने साथ बाइक से लेकर अलग-अलग स्थानों में रुकते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि इन अपराधियों ने नाबालिग का कई दिनों तक शोषण किया.

पिता की तहरीर के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा (Fatehpur Court News)

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

अपनी बेटी के अचानक गायब होने के बाद जब पिता ने तहकीकात की तो पता चला कि खखरेडू थाना क्षेत्र के  भदोहा निवासी कुशल सिंह और आशीष मिश्रा उर्फ बच्चन उसे अपने साथ ले गए थे. नाबालिग छात्रा के पिता ने खखरेडू थाने में उनके खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाया. जानकारी के मुताबिक जब छात्रा की बरामदगी की गई तो पुलिस ने छात्रा के बयान और मेडिकल के आधार पर पास्को एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं अपनी विवेचना में दर्ज की

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

अपराधी रिश्ते में लगते थे मुंहबोले मामा (Fatehpur Gang Rape)

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा अपने मामा के यहां खखरेडू थाना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती थी कई दिनों से घात लगाए क्षेत्रीय कुशल सिंह और आशीष मिश्रा ने जब छात्रा परीक्षा देने एक गई तो झूठी कहानी गढ़कर अपने साथ ले गए. रिश्ते में मुंहबोले मामा लगने की वजह से वह उनपर शक नहीं कर पाई लेकिन जब वो उसे अपने रिश्तेदारों के यहां ले गए तो उसे षड्यंत्र का पता चला. शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार उत्तम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की इस मामले में छः गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं

Latest News

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तर प्रदेश में 1 से 6 सितंबर तक मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए योगी सरकार ने प्रशासन को...
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Follow Us