Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Vinay Tiwari News : कांग्रेस से बागी हुए विनय तिवारी भाजपा में शामिल चुने गए निर्विरोध सभासद

Fatehpur Vinay Tiwari News : कांग्रेस से बागी हुए विनय तिवारी भाजपा में शामिल चुने गए निर्विरोध सभासद
फतेहपुर कांग्रेसी नेता विनय तिवारी भाजपा में शामिल

फतेहपुर के राजनीतिक गलियारों में उस समय खलबली मच गई जब कांग्रेसी नेता विनय तिवारी ने चुनावी सरगर्मी के दौरान कांग्रेस से बागी होकर भाजपा का दामन थाम लिया और सिविल लाइंस वार्ड से निर्विरोध सभासद चुन लिए गए. पढ़ें युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत के दौरान उन्होंने क्या कहा


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के कांग्रेसी नेता विनय तिवारी भाजपा में शामिल मोदी योगी की नीतियों से हुए प्रभावित
  • कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं का नहीं है कोई सम्मान
  • कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी नीतियों से दुःखी थे विनय तिवारी भाजपा में आते ही चुने गए निर्विरोध सभासद

Fatehpur Vinay Tiwari News : फतेहपुर में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेसी नेता विनय तिवारी ने पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा की शरण ले ली है. माना जा रहा है कि नामांकन के पहले कांग्रेस पार्टी कार्यालय में टिकट को लेकर हुए आपसी विवाद से विनय तिवारी की नाराजगी बढ़ गई थी जिसकी वजह से उन्होंने पार्टी को अलविदा कह दिया.

भाजपा का सूखा काल समाप्त लहराएगा भगवा रंग

भाजपा में शामिल होने के बाद विनय तिवारी ने युगान्तर प्रवाह से बात करते हुए कहा कि नगर पालिका फतेहपुर का भाजपा के लिए सूखा ग्रसित काल अब समाप्त हो गया है तेरह मई को नगर पालिका भगवा मई हो जायेगी और भाजपा के प्रमोद द्विवेदी वहां के अध्यक्ष होंगे.

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की नहीं है कोई इज्जत

Read More: Fatehpur News: पिता की एक सीख से शिवम ने रचा इतिहास ! पास की UPSC परीक्षा, भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन

कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए विनय ने कहा कि कांग्रेस में जिसका कुर्ता टाइट हो और पैसों से जेब भरी हो उसी की कोई इज्जत दी जाती है. वहां वर्षों से काम करने वाले कार्यकर्ता की कोई अहमियत नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां राष्ट्र विरोधी है जिसकी वजह से मैंने पार्टी का दामन छोड़ दिया. उनसे जब पूछा गया कि लोग आपसे जब सवाल करेंगे की अभी तक भाजपा की नीतियों से परहेज था और कांग्रेस की नीतियां अच्छी लगती थीं? उसके जवाब में तिवारी ने कहा कि सुबह का भूला अगर शाम घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते उन्होंने कहा कि मुझे लगता था की शायद कांग्रेस में कुछ सुधार होगा और वो राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Read More: Raebareli News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर कई दिग्गज होंगे एक साथ ! जजों, अफसरों की मौजूदगी में होगा भव्य सम्मान समारोह

योगी मोदी की नीतियों से अचानक प्रभावित हुए विनय...

Read More: Who Is Pankaj Chaudhary: कौन हैं पंकज चौधरी, जो बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के 18वें बीजेपी अध्यक्ष, कल हो सहती है घोषणा

कांग्रेस का दामन छोड़ने वाले विनय को सिविल लाइंस से निर्विरोध सभासद चुना गया उनके विरोध में भाजपा की तरफ से मैदान में उतरी वंदना द्विवेदी ने अपना पर्चा वापस ले लिया. हालाकि विनय सिविल लाइंस वार्ड से एक मजबूत कैंडिडेट थे और भाजपा का इस वार्ड से जीतना काफी कठिन था. बातचीत के दौरान विनय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्र के निर्माण की नीतियों से वो खासे प्रभावित हुए हैं जिसकी वजह से वो भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों को वो आगे बढ़ाएंगे

Latest News

UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने...
UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू
UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह
Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव
होली की भाई दूज 2026: कब है भारत्य द्वितीया, बहन के घर भोजन करने की परंपरा क्यों है खास? जानिए शुभ मुहूर्त
ईरान-इजरायल युद्ध से हिला तेल बाजार, 80 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल…क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल?

Follow Us