Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Board Exam News : फतेहपुर में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी निरस्त हो सकता है पेपर.!

Fatehpur Board Exam News : फतेहपुर में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी निरस्त हो सकता है पेपर.!
फतेहपुर यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी : प्रतीकात्मक फोटो

फतेहपुर में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. परीक्षार्थियों की शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है.

Fatehpur News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई जा रही हाईस्कूल औऱ इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसके चलते परीक्षा को निरस्त किया जा सकता है.

क्या है मामला...

जिला विद्यालय निरीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुँचें इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने बताया कि वह ज्ञानदीप विद्या मंदिर की छात्राएं हैं , सेंटर सुशीला देवी इंटर कॉलेज जहानाबाद गया हुआ है. 16 फ़रवरी को हिंदी का पेपर था. वह विज्ञान वर्ग की छात्राएं हैं. उनका विषय सामान्य हिंदी है, लेकिन उन्हें साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र दिया गया. गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने पर उनके द्वारा परीक्षा कक्ष में ही शिकायत की गई थी. लेकिन वहां के स्टाफ द्वार दबाव बनाकर पेपर दिलवा दिया गया.

छात्राओं ने बताया कि दूसरे विषय का प्रश्नपत्र देने में उन्हें काफ़ी कठिनाई हुई है. डर है कि कहीं परीक्षा में फेल न हो जाये , इस लिए हमारे कक्ष में हुई परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराई जाए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

मामले डीआईओएस राजेश कुमार शाही ने बताया कि हिंदी का पेपर 16 फरवरी को हुआ था, इतने दिनों बाद शिकायत की जा रही है. पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएग

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us