Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur up ats news : एटीएस को 10 दिन की मिली रिमांड,दोनों आरोपितों से होगी पूछताछ

Kanpur up ats news : एटीएस को 10 दिन की मिली रिमांड,दोनों आरोपितों से होगी पूछताछ
अवैध टेलीफ़ोन एक्सचेंज

एटीएस ने कानपुर में अवैध रूप से संचालित तीन टेलिफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ करने के बाद अवैध एक्सचेंज चलाने वालों की रिमांड मांगी है जिससे उनसे रिमांड के दौरान कड़ाई से पूछताछ की जा सके और उनके अंदर छिपे हुए कई राज़ बहार आ सके.जिसके बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों की 10 दिन की पुलिस को कस्टडी रिमांड मिल गई है.


हाईलाइट्स

  • पूछताछ के लिए एटीएस को मिली आरोपितों की 10 दिन की रिमांड
  • दोनों को पूछताछ के लिए कानपुर लाया जा सकता है
  • कानपुर में एटीएस ने तीन अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का किया था भण्डाफोड़

ATS got 10 days remand of the accused for questioning : आतंकवाद निरोधक दस्ते एटीएस कानपुर इकाई कानपुर ने अवैध रूप से संचालित तीन टेलिफोन एक्सचेंज का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह टेलिफोन एक्सचेंज अलग-अलग मकानों के अंदर चोरी-छिपे चलाए जा रहे थे जहां पर इंटरनेशनल काल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर विदेशों में कॉल कराई जा रही थी.जिसके बाद एटीएस ने रिमांड मांगी थी.



कानपुर में एटीएस ने अलग-अलग जगह मारा था छापा

एटीएस कानपुर इकाई ने बीते शनिवार को शहर के ग्वालटोली, सिविल लाइंस और जाजमऊ में छापामारी की थी जहां से पुलिस को अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया था , उनके पास से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज की मशीनें ,,4000 प्रीएक्टीवेटेड सिम समेत अन्य उपकरण भी बरामद हुए थे, एटीएस कानपुर इकाई के सीओ सुशील कुमार सिंह की मानें तो दोनों शातिरों के खिलाफ लखनऊ स्थित एटीएस कार्यालय में मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

वहीं एटीएस ने दोनों आरोपियों से और पूछताछ के लिए 14 दिनों का पुलिस कस्टडी रिमांड भी मांगा था जिसके बाद एटीएस को पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मिल गई है, ये बात भी सामने आई थी कि इस गिरोह के तार मुंबई से जुड़े हुए है जिसके बाद रिमांड का अनुरोध किया गया था, इस दौरान इन शातिरों को मुंबई लेकर जाया जाएगा और कानपुर भी लाया जाएगा और मुंबई ले जाया जाएगा जिससे गिरोह के सरगना को भी पकड़ा जा सकेगा.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पूछताछ के लिए लाया जा सकता है कानपुर

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

आपको बता दें कि यह अवैध टेलिफोन एक्सचेंज कई दिनों से संचालित किया जा रहा था, एटीएस को मिली जानकारी पर शहर के अलग अलग क्षेत्रो में छापेमारी की कार्यवाही की और दो आरोपित शाहिद जमाल और मिर्जा असद को दबोच लिया, पूछताछ में जानकारी मिली कि इनका मास्टरमाइंड मुम्बई में है ,यह लोग वाया इंटरनेट आने वाले फोन कॉल को लोकल कॉल में परिवर्तित कर चूना लगा रहे थे, इसकी मदद से इंटरनेशनल गेटवे को बाइपास कर विदेशों से कॉल कराई जा रही थी, आशंका है कि इसका प्रयोग देश विरोधी गतिविधियों में किया जा रहा था जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

एटीएस कानपुर इकाई के सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का आदेश अदालत ने दिया है इन आरोपितों को कानपुर लाया जाएगा जिसके बाद आगे मुंबई ले जाने की भी तैयारी है उम्मीद जताई जा रही है कि मिली रिमांड में काफी अन्य अहम चीजें एटीएस के हाथ लग सकती है.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us